विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेस्ले ने गूगल, पेटीएम मॉल से मिलाया हाथ, Maggi के सही विकल्प चुनने पर मिलेगा इनाम

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Fri, 14 Apr 2017 12:40 PM (IST)Updated: Fri, 14 Apr 2017 12:41 PM (IST)

मैगी नूडल्स के नए वेरिएंट के प्रोमोशन के लिए नेस्ले इंडिया ने पहली बार एक अनोखा तरीका निकाला है। कंपनी ...और पढ़ें

नेस्ले ने गूगल, पेटीएम मॉल से मिलाया हाथ, Maggi के सही विकल्प चुनने पर मिलेगा इनाम
नेस्ले ने गूगल, पेटीएम मॉल से मिलाया हाथ, Maggi के सही विकल्प चुनने पर मिलेगा इनाम

नई दिल्ली, जेएनएन| मैगी नूडल्स के नए वेरिएंट के प्रोमोशन के लिए नेस्ले इंडिया ने पहली बार एक अनोखा तरीका निकाला है। कंपनी ने इसके लिए गूगल और पेटीएम मॉल के साथ करार किया है, जिसमें लोगों को मैगी मसाला के आठ नए फ्लेवर में से चार चुनने का मौका मिलेगा। दरअसल कंपनी का इरादा अप्रैल के अंत या मई के पहले सप्ताह में मैगी मसाला के चार नए फ्लेवर बाजार में उतारने का है। कंपनी गूगल और पेटीएम मॉल के जरिए मैगी नूडल्स के ग्राहकों में बिक्री से पहले का उत्साह पैदा करना चाहती है। कंपनी ने उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम भारत से चार नए मसाला फ्लेवर में मैगी नूडल्स बाजार में उतारने का फैसला किया है। गूगल पर मेरी मैगी सर्च करने पर लोगों को आठ फ्लेवर के विकल्प मिलेंगे जिसमें चार चुनने होंगे। जिन लोगों का अनुमान सही निकलेगा उन्हें पुरस्कार मिलेगा।

Image result for nestle

Google करेगा भारत में खाने-पीने की चीजों की करेगा होम डिलीवरी
आपको बता दें, गूगल ने लोगों की सुविधा के लिए भारत में एक नया फूड डिलीवरी एप लॉन्च किया है, जो आपके घर तक आपका खाना पहुंचाएगा। इस एप को Areo नाम से लॉन्च किया गया है। आपको बता दें कि इस एप की शुरुआत मुंबई और बेंगलुरु में हो चुकी है। यह एप फूड डिलीवरी से लेकर घरेलू सेवाओं की होम डिलीवरी की सुविधा मुहैया कराता है। इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे काम करेगा ये एप?


सॉफ्टवेयर कंपनी ने स्थानीय भागीदारों जैसे अर्बनक्लैप, फ्रेशमेन्यू, बॉक्स 8 और फैसोस के साथ साझेदारी की है। इस एप के द्वारा यूजर्स बुकिंग भी करवा रहें हैं। कंपनी ने इस एप के बारे में गूगल प्ले स्टोर में लिखा है कि यह एप यूजर्स को स्थानीय रेस्त्रां से होम डिलीवरी की सुविधा देता है और घरेलू सेवाओं जैसे इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर और पेंटर आदि भी मुहैया कराता है। यह एप उपलब्ध कंपनियों की समीक्षा की भी सुविधा देता है। वहीं, रेस्त्रां के खाने की गुणवत्ता, सेवा की समयबद्धता को साझा करने की भी सेवा देता है। इस एप पर कार्ड, नेटबैंकिंग या कैश ऑन डिलीवरी सेवा से भुगतान किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें,

एयरटेल ने रिलायंस जियो के खिलाफ छेड़ी जंग, शिकायत लेकर पहुंची TDSAT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे आधार पे सर्विस की शुरुआत, पेट्रोल पंप और दुकानों पर उंगली से होगी पेमेंट

पैनासोनिक Eluga Ray Max और Ray X स्मार्टफोन्स 17 अप्रैल से फ्लिपकार्ट पर होंगे उपलब्ध

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।