Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अनलिमिटेड डाटा और फ्री वॉयस कॉलिंग के साथ मार्किट में उपलब्ध हैं ये प्लान्स

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 30 Aug 2017 10:00 AM (IST)

    इस पोस्ट में हम आपको टेलिकॉम कंपनियों के प्लान्स की जानकारी देने जा रहे हैं ...और पढ़ें

    अनलिमिटेड डाटा और फ्री वॉयस कॉलिंग के साथ मार्किट में उपलब्ध हैं ये प्लान्स
    अनलिमिटेड डाटा और फ्री वॉयस कॉलिंग के साथ मार्किट में उपलब्ध हैं ये प्लान्स

    नई दिल्ली (जेएनएन)। दूरसंचार कंपनियों के बीच चल रही प्राइम वॉर अब भी जारी है। रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए देश की अन्य टेलिकॉम कंपनियां हर रोज कोई न कोई नया प्लान पेश कर रही हैं। हाल ही में देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन इंडिया ने दो नए प्लान्स की घोषणा की है। वहीं, इससे पहले एयरटेल, आइडिया समेत सरकारी क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल ने भी नए प्लान्स पेश किए थे। इस पोस्ट में हम आपको कंपनियों द्वारा हाल फिलहाल में पेश किए गए प्लान्स की जानकारी देने जा रहे हैं।

    वोडाफोन इंडिया:
    कीमत: 392 रुपये

    इस प्लान के तहत यूजर्स को लोकल और एसटीडी समेत रोमिंग कॉलिंग दी जा रही है। इसके साथ ही 1 जीबी 3जी/4जी डाटा दिया जाएगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान को 296 वोडाफोन स्टोर्स, मिनी स्टोर्स और 40,000 मल्टी ब्रैंड आउटलेट्स पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्लान का इस्तेमाल दिल्ली-एनसीआर के यूजर्स कर पाएंगे।

    इसके अलावा कंपनी ने एक कॉम्बो पैक भी पेश किया है। इसकी कीमत 198 रुपये है। इसके तहत यूजर्स वोडाफोन से वोडाफोन पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। साथ ही इसमें 2 जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा। इसकी वैधता 28 दिनों की होगी।

    बीएसएनएल:
    कीमत: 298 रुपये

    इस प्लान के तहत यूजर्स को 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जा रहा है। साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स भी दी जाएंगी। यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की होगी। हालांकि, यह ऑफर FRC है। यानि इसे केवल पहले रिचार्ज के तौर पर ही इस्तेमाल किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    एयरटेल:
    कीमत: 399 रुपये

    यूजर्स को 84 दिनों तक 1 जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा। एयरटेल वेबसाइट के मुताबिक, इस ऑफर का लाभ केवल वही यूजर्स उठा पाएंगे जिनके पास 4जी हैंडसेट और 4जी सिम होगी। इस प्लान में यूजर्स को 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉल्स (लोकल और एसटीडी दोनों) भी दी जाएंगी। यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर कॉल कर पाएंगे। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की होगी। इसका सीधा मतलब यूजर्स को 84 जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा।

    आइडिया:
    कीमत: 348 रुपये

    इसके तहत 28 दिनों के लिए 28 जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा। यूजर्स को इसमें 1 जीबी डाटा प्रतिदिन मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड लोकल/एसटीडी वॉयस कॉलिंग भी दी जा रही है। आपको बता दें कि इस ऑफर का लाभ केवल वही यूजर्स उठा पाएंगे जिनके पास 4जी हैंडसेट और 4जी सिम होगी। वहीं, नॉन-4जी यूजर्स के लिए 357 रुपये का प्लान उपलब्ध है। इसके तहत 70 दिनों तक 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। साथ ही आइडिया के ही नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स दी जाएंगी। नेटवर्क से बाहर कॉल करने के लिए 3000 मिनट फ्री कॉल्स भी दी जा रही हैं।

    रिलायंस जियो:
    कीमत: 309 रुपये

    इसमें 56 दिनों के लिए अनलिमिटेड 4जी डाटा दिया जाएगा जिसकी दैनिक लिमिट 1 जीबी डाटा होगी। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर फ्री वॉयस कॉल्स दी जाएंगी।

    यह भी पढ़ें:

    साल 2020 तक 50 रुपये में मिलने लगेगा 1 GB 4G डाटा

    एक ही स्मार्टफोन लंबे समय इस्तेमाल करने पर हो सकती है गंभीर बीामारी

    ऑफलाइन VS ऑनलाइन रिटेल की बहस खत्म, अपनी रणनीति बदल रहे हैं स्मार्टफोन ब्रैंड