Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नोकिया 3310 की शिपिंग हुई शुरू, कंपनी ने ट्वीट कर दी जानकारी

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Fri, 05 May 2017 03:52 PM (IST)

    नोकिया 3310 को फरवरी में हुए MWC इवेंट में पेश किया गया था। नोकिया 3310 चार कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा- वार्म रेड, येलो, डार्क ब्लू और ग्रे ...और पढ़ें

    नोकिया 3310 की शिपिंग हुई शुरू, कंपनी ने ट्वीट कर दी जानकारी
    नोकिया 3310 की शिपिंग हुई शुरू, कंपनी ने ट्वीट कर दी जानकारी

    नई दिल्ली (जेएनएन)। नोकिया ने एक ट्वीट में यह घोषणा की है की 3310 की शिपिंग अब शुरू हो चुकी है। नोकिया मोबाईल ने ट्विटर पर ट्वीट किया यह पोस्ट- आपका 17 सालों का इंतजार हुआ खत्म, #Nokia3310 की शिपिंग हुई शुरू। इसी के साथ कंपनी ने एक शिपिंग से सम्बंधित एक वीडियो भी पोस्ट किया है। वीडियो में कहा गया है- क्या आप तैयार हैं? मैं आ रहा हूं। नोकिया 3310 को फरवरी में हुए MWC इवेंट में पेश किया गया था। नोकिया 3310 चार कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा- वार्म रेड, येलो, डार्क ब्लू और ग्रे।

    फोन के फीचर्स:

    फीचर्स की बात करें इसमें कई सारे जबरदस्त फीचर्स देखने को मिल रहे हैं। इस रीलॉन्च हुए नोकिया 3310 में 2.4 इंच की कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी भी दी गई है। इसके अलावा इसमें अपग्रेडेड वर्जन में 2 मेगापिक्सल का कैमरा भी मिलेगा। वहीं, कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए 2G कनेक्टिविटी दी गई है। इस फोन का वजन करीब 79.6 ग्राम है। साथ ही इसकी बैटरी 1200 एमएएच की है। कंपनी का दावा है की इस फोन की USP इसकी बैटरी है, जो एक महीने तक का स्टैंड-बाय टाइम और 22.1 घंटे तक का टॉकटाइम देती है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह स्मार्टफोन ग्लस फिनिश वाले वार्म रेड और यैलो कलर में मिलेगा। इसके अलावा मैट फिनिश वाले डार्क ब्लू और ग्रे कलर में भी उपलब्ध होगा। इसमें स्नेक गेम की भी वापसी हुई है। नोकिया 3310 पुराने फोन का नया अवतार है।

    यह भी पढ़ें:

    OnePlus 5 स्मार्टफोन 3600mAh बैटरी और ड्यूल रियर कैमरे से हो सकता है लैस

    सैमसंग Galaxy Note 7R स्मार्टफोन जल्द हो सकता है लॉन्च, नोट 7 के मुकाबले कीमत और बैटरी होगी कम

    यूजर्स में पॉपुलर रहा Yu Yureka स्मार्टफोन का ब्लैक वेरिएंट होगा लॉन्च