विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nokia 6 के लिए महज 24 घंटे में हुए 250000 रजिस्ट्रेशन

By MMI TeamEdited By:
Updated: Mon, 16 Jan 2017 11:00 AM (IST)

नोकिया 6 स्मार्टफोन की पहली बिक्री 19 जनवरी को जेडी.कॉम पर होगी। इस फोन के लिए महज 24 घंटे में 250000 रजिस्ट्रेशन किए गए हैं

Nokia 6 के लिए महज 24 घंटे में हुए 250000 रजिस्ट्रेशन
Nokia 6 के लिए महज 24 घंटे में हुए 250000 रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने पिछले हफ्ते ही अपना पहला एंड्रायड स्मार्टफोन नोकिया 6 लॉन्च किया था। इस फोन की पहली बिक्री 19 जनवरी को एक्सक्लूसिव तौर पर JD.com पर चीन में होगी। आपको बता दें कि इस फोन को खरीदने के लिए महज 24 घंटे में 250,000 रजिस्ट्रेशन किए गए हैं। फिलहाल यह फोन चीन में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 1699 चीनी युआन यानि करीब 16,750 रुपये है। खबरों की मानें तो यह फोन जल्द ही भारत में उपलब्ध कराया जाएगा।

Nokia 6 के फीचर्स:

यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है। फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्पले दिया गाय है, जिसपर 2.5डी गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है। इसमें 64जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोसएडी कार्ड के जरिए 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही 3000 एमएएच की नॉन-रीमूवेबल बैटरी भी दी गई है।

Nokia 6 को 6000 सीरीज एलूमिनियम से बनाया गया है। इसके होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें f/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर और f/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसका रियर कैमरा फेस डिटेक्शन ऑटो फोक्स और डुअल-टोन फ्लैश से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम, जीपीएस, ब्लूटूथ, 3जी/4जी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।