Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नोकिया 9 स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 8 GB रैम होने के मिले संकेत

    By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
    Updated: Mon, 29 May 2017 11:30 AM (IST)

    इससे पहले नोकिया 9 स्मार्टफोन में 4 GB रैम होने की बात कही जा रही थी ...और पढ़ें

    नोकिया 9 स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 8 GB रैम होने के मिले संकेत
    नोकिया 9 स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 8 GB रैम होने के मिले संकेत

    नई दिल्ली (जेएनएन)। दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने अभी तक अपने 4 फोन्स को पेश कर दिया है। जिनमें नोकिया 3310 और एंड्रायड आधारित स्मार्टफोन्स नोकिया 3, 5, 6 को लॉन्च हो चुके है। कंपनी के आने वाले स्मार्टफोन नोकिया 9 को लेकर इससे पहले कई जानकरियां लीक हो चुकी है। इधर बीच नोकिया 9 को लेकर एक और नई लीक सामने आई है। लीक हुए खबर के मुताबिक, उम्मीद की जा रही है कि नोकिया 9 में क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट को शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 8 GB रैम होने की भी खबर है।

    आपको बता दें कि, इससे पहले इस स्मार्टफोन को 6 GB या 4 GB रैम के साथ पेश किये जाने की खबर आ रही थी। अब एक नई लीक के मुताबिक, कंपनी अपने नए स्मार्टफोन नोकिया 9 को 8 GB रैम के साथ पेश कर सकती है। ऐसे में यह डिवाइस बाजार में पहले से मौजूद फ्लैगशिप हैंडसेट्स सैमसंग गैलेक्सी S8, एप्पल आईफोन 7 और हाल ही में लॉन्च हुए LG 6 को कड़ी टक्कर दे सकती है।

    फोन में ड्यूल कैमरा भी होने की है उम्मीद:

    इससे पहले लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक, यह नया स्मार्टफोन एलुमिनियम बॉडी से बना हुआ दिख रहा है। इमेज से पता चला है कि स्मार्टफोन में स्पीकर और माइक्रोफोन के साथ टाइप-सी पोर्ट होंगे और साथ ही साथ 3.5mm हेड फोन जैक भी मौजूद होंगे। साथ ही स्मार्टफोन में 5.27 इंच का (1440x2560) QHD डिस्प्ले दिया जा सकता है। खबरों की मानें तो, नोकिया 9 स्मार्टफोन 4 GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज से लैस हो सकता है। इसके अलावा खबर है कि स्मार्टफोन को 6 GB रैम के साथ भी पेश किया जा सकता है। साथ ही स्मार्टफोन एंड्रायड 7.1.1 नॉगट पर काम करेगा।

    इसके अलावा तस्वीरों में फोन को 13 मेगापिक्सल के ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ दिखाया गया है। साथ ही फोन में ड्यूल LED फ्लैश को भी शामिल किया गया हैं। खबर की मानें तो, यह लेजर ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आएगा। नोकिया 9 क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    नोटबंदी के बाद डिजिटल पेमेंट की संख्या में हुआ 4 गुना इजाफा, कैशलैस की तरफ बढ़ा देश

    वनप्लस 3T स्मार्टफोन खरीदने का आखिरी मौका, कंपनी ने दिए इसके बंद होने के संकेत

    बीएसएनएल सैटेलाइट फोन सर्विस अगले दो साल में सभी के लिए होगी उपलब्ध