Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आज भारत में लॉन्च होंगे नोकिया के नए स्मार्टफोन्स, जानें डिटेल्स

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 31 Oct 2017 12:05 PM (IST)

    नोकिया और वनप्लस जल्द ही नए हैंडसेट्स को मार्किट में लॉन्च कर सकते हैं। नोकिया 2 और 7 को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, वनप्लस 5टी को 16 नवंबर को ...और पढ़ें

    आज भारत में लॉन्च होंगे नोकिया के नए स्मार्टफोन्स, जानें डिटेल्स
    आज भारत में लॉन्च होंगे नोकिया के नए स्मार्टफोन्स, जानें डिटेल्स

    नई दिल्ली (जेएनएन)। स्मार्टफोन बाजार में जल्द ही नए हैंडसेट लॉन्च किए जाने की तैयारी में है। आज फिनलैंड की कंपनी नोकिया भारत में एक इवेंट के दौरान नोकिया 2 और नोकिया 7 लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इवेंट के लिए भेजे गए इनवाइट में लिखा था, “एचएमडी ग्लोबल नोकिया फोन की अगली उपलब्धि के अनावरण में आपको आमंत्रित करती है।”

    इसके अलावा चीन की कंपनी वनप्लस अपना 5T स्मार्टफोन 16 नवंबर को लॉन्च कर सकती है। टिप्सटर ईवान ब्लास ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया है जिसमें बताया गया कि इस फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिजाइन के साथ एज-टू-एज डिस्प्ले दिया गया होगा।

    जानें Nokia 2 के बारे में:

    इस फोन को AnTuTu वेबसाइट पर Nokia TA-1035 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इसके मुताबिक, फोन में 5 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह फोन स्पीड 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वालकॉम क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 212 चिपसेट और 1 जीबी रैम से लैस हो सकता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 304 जीपीयू दिया गया है। इसमें 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई होगी। साथ ही यह एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट पर काम करेगा। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट और 8 मेगापिक्सल के रियर कैमरा दिया जा सकता है।

    जानें Nokia 7 के बारे में:

    इसमें 5.2 इंच का फुल-एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर और 4/6 जीबी रैम से लैस है। इसमें 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोटेग्राफी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। इसके 4 जीबी रैम वैरिएंट की कीमत 2499 चीनी युआन यानी करीब 25,000 रुपये है। वहीं, 6 जीबी रैम वैरिएंट की कीमत 2,699 चीनी युआन यानी करीब 26,500 रुपये है।

    खबरें और भी

    OnePlus 5T:

    इस फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6 इंच क्यूएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया होगा। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2160 x 1920 होगा। इसमें ड्यूल रियर कैमरा दिया जा सकता है। यह फोन स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस होगा। साथ ही इसे भी 6 और 8 जीबी रैम के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें 128 जीबी की स्टोरेज दी जाने की उम्मीद है। इससे पहले वनप्लस के को-फाउंडर कार्ल पाई ने ट्वीट कर इसके कैमरा की जनकारी दी थी। वहीं, कंपनी के सीईओ और को-फाउंडर पीटी लाउ ने भी ट्वीट कर इसके कैमरा सैंपल की डिटेल दी थी।

    यह भी पढ़ें:

    कैसा दिखता है दुनिया का पहला 5जी स्माटफोन, देखें तस्वीर

    एयरटेल और आइडिया ने पेश किया अनलिमिटेड कॉल, फ्री रोमिंग और डाटा प्लान

    Doublelocker वायरस से एंड्रॉयड यूजर परेशान, मांग रहा है फिरौती