Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मात्र 142 रुपये की किश्त पर आईफोन 7 खरीदने का शानदार मौका

    By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
    Updated: Mon, 22 May 2017 04:52 PM (GMT+05:30)

    इस ऑफर में यूजर को हर रोज 142 रुपये देने होंगे, जिसे देकर आप आईफोन 7 को खरीद सकते हैं ...और पढ़ें

    मात्र 142 रुपये की किश्त पर आईफोन 7 खरीदने का शानदार मौका
    मात्र 142 रुपये की किश्त पर आईफोन 7 खरीदने का शानदार मौका

    नई दिल्ली(जेएनएन)। स्मार्टफोन बाजार में फिलहाल एक से एक शानदार फीचर्स के साथ नए स्मार्टफोन्स लॉन्च हो रहे है, जो कि कम कीमत में अच्छे फीचर्स के साथ मौजूद है। लेकिन फिर भी सभी एंड्रायड यूजर्स की ख्वाहिश आईफोन खरीदने की होती है। लेकिन आईफोन की कीमत को देखते हुए सभी यूजर्स इसे खरीद नहीं सकते। तो यहाँ है आपके लिए एक खुशखबरी। अब आपको आईफोन खरीदने के लिए सोचने की जरुरत नही है क्योंकि अब आप सिर्फ 142 रुपये में आईफोन 7 खरीद सकते हैं।

    आपको बता दें कि ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन अपने यूजर को दे रही है आइफोन 7 खरीदने का मौका। इस ऑफर में यूजर को हर रोज 142 रुपये देने होंगे, जिसे देकर आप आईफोन 7 को खरीद सकते हैं। इसके अलावा यूजर के पास एक और ऑप्शन भी उपलब्ध है। यूजर को आईफोन 7 के लिए हर महीने 4,247.22 रुपये देने होंगे। इसका मतलब साफ है कि यूजर 11 महीनों तक 4,247.22 रुपये देकर आईफोन 7 को खरीद सकता है। आपको बता दें कि बाजार में एप्पल आईफोन 7 की कीमत 47,552 रुपये है।

    अभी हाल ही कि खबर के अनुसार, एप्पल ने मेड इन इंडिया आईफोन के लिए बेंगलुरु में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोल ली है। यानि कि अब से भारत में आईफोन का निर्माण किया जाएगा। तो इस ऑफर के जरिये आईफोन 7 को खरीदने का सपना आपका हो सकता है पूरा।

    यह भी पढ़ें:

    नोकिया 3310 और शाओमी रेडमी 4 लॉन्च, व्हाट्सएप Pinned चैट, गूगल IO, Zomato हैक समेत इस हफ्ते की बड़ी टेक खबरें

    पेटीएम वॉलेट बदलने वाला है पेमेंट बैंक में, जानें क्या होगा आपके पेटीएम अकाउंट का

    नोकिया 3310 का क्लोन Darago 3310 भारत में लॉन्च, कीमत महज 799 रुपये

    खबरें और भी