Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब आप सुन सकते हैं 1 लाख से भी ज्यादा गाने वो भी बिल्कुल मुफ्त

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 16 Jun 2016 10:03 AM (IST)

    मन शांत करने के लिए हर कोई गाने सुनना पसंद करता है। आज के समय में गाने सुनने का शौक शायद हर किसी को होता है, हो सकता है कि आपको भी ये शौक हो ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मन शांत करने के लिए हर कोई गाने सुनना पसंद करता है। आज के समय में गाने सुनने का शौक शायद हर किसी को होता है, हो सकता है कि आपको भी ये शौक हो। चाहे आप रास्ते में चल रहे हों या ऑफिस जा रहे हों, चाहे खाना बनाते समय या फिर आपको अपना खाली वक्त बिताना हो, आपको गाना सुनना ही होता है। जिसके फोन में ज्यादा मेमोरी होती है वो फोन में गाने सेव कर लेता है पर उस व्यक्ति का क्या जिसके पास स्मार्टफोन नहीं है या फिर उसके फोन में गाने रखने की जगह नहीं है। ऐसे में लोग इंटरनेट पर गाने सुनने की कोशिश करते हैं। लेकिन ये बिल्कुल भी जरुरी नहीं है कि आपके पास इंटरनेट हो तभी आप गाने सुने। आपको बता दें कि एक ऐसा तरीका भी है जिससे आप बिल्कुल फ्री में गाने सुन सकते हैं और वो भी मन भर के। जी हां, ये सच है। ये ऑफर केवल वोडाफोन यूजर्स के लिए ही है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको क्या करना है ये हम आपको बता देते हैं।

    पढ़े, सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 का है इंतजार? 2 अगस्त को हो सकता है लांच

    1. इस सर्विस का नाम वोडाफोन म्यूजिक जंक्शन है।

    2. इसके लिए आपको 543213 (टोल फ्री) नंबर पर कॉल करना होगा।

    3. बस इसके बाद आप 1 लाख से भी ज्यादा गानों का मजा ले पाएंगे।

    4. आपको बता दें कि इसमें 23 भाषाओं में गानें सुने जा सकते हैं।