Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ऑनलाइन एक्सेसरीज कार्निवल और स्मार्टफोन सेल में 8000 रुपये तक की छूट

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 26 Sep 2017 12:47 PM (IST)

    अगर आप नया स्मार्टफोन या मोबाइल एक्सेसरीज खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह अच्छा मौका है ...और पढ़ें

    ऑनलाइन एक्सेसरीज कार्निवल और स्मार्टफोन सेल में 8000 रुपये तक की छूट
    ऑनलाइन एक्सेसरीज कार्निवल और स्मार्टफोन सेल में 8000 रुपये तक की छूट

    नई दिल्ली (जेएनएन)। फेस्टिव सीजन में स्मार्टफोन्स, स्मार्टवॉच, वायरलेस हेडफोन और एक्सेसरीज पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। जहां एक तरफ दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग ने भारत में अपने प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट का एलान किया है। वहीं, ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट पर एक्सेसरीज कार्निवल का आयोजन किया गया है।

    सैमसंग शॉप एनिवर्सिरी कार्निवल:

    यह सेल 25 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान कंपनी अपने फ्लैगशिप समेत मिड रेंज स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट देगी। स्मार्टफोन के अलावा इस सेल में स्मार्टवॉच और वायरलेस हेडफोन पर भी छूट मिल रही है। वहीं, अगर ग्राहक एचडीएफसी कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 4,000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। इसके साथ ही वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट, नो कॉस्ट ईएमआई, वायरलेस चार्जर और 448 जीबी 4जी डाटा का भी ऑफर मौजूद है।

    किन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है ऑफर:

    • सेल के दौरान गैलेक्सी S8+ के 128 जीबी वैरिएंट को 70,900 रुपये के बजाय 64,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, गैलेक्सी S8 को 53,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसकी वास्तविक कीमत 57,900 रुपये है।
    • Galaxy On Max को 1,000 रुपये की छूट के साथ 15,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा On Nxt स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है। Galaxy On7 Pro और Galaxy J3 पर 1,000 रुपये का ऑफ उपलब्ध है।

    फ्लिपकार्ट एक्सेसरीज कार्निवल:

    • Intex IT-PB11K पावरबैंक पर 57 फीसद का ऑफ दिया जा रहा है जिसके बाद इसे 799 रुपये में खरीद जा सकता है। वहीं, अगर ग्राहक एचडीएफसी कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर दिया जाएगा। साथ ही एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड पर 5 फीसद की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। आपको बता दें कि इस पावरबैंक की बैटरी क्षमता 11000 एमएएच है।
    • Samsung 32 GB MicroSDHC Class 10 मैमोरी कार्ड को 819 रुपये की बजाय 649 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर भी एचडीएफसी कार्ड और एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड का ऑफर उपलब्ध है।

    यह भी पढ़ें:

    खबरें और भी

    इस कंपनी ने फेस्टिव सेल में 2 दिन में बेचे 1 मिलियन से ज्यादा स्मार्टफोन

    यह कंपनी अपने यूजर्स के लिए मात्र 51 रुपये में लाई Roam Like Home प्लान

    मोबाइल फोन के IMEI नंबर से छेड़छाड़ करने पर हो सकती है 3 साल की जेल