Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एचटीसी 10 की कीमतों में हुई 5000 रुपये की कटौती, 12 अल्ट्रापिक्सल कैमरा और 4 जीबी रैम से है लैस

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 10 Oct 2016 03:00 PM (IST)

    एचटीसी कंपनी ने अपने एक प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमतों में कटैती की है। एचटीसी 10 पर कंपनी ने 5000 रुपये का भारी डिस्काउंट दिया है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। इस फेस्टिव सीजन कंपनियां यूजर्स को जमकर डिस्काउंट दे रही हैं। कभी स्मार्टफोन पर तो कभी लैपटॉप या फिर किसी गैजेट पर। इसी बीच एचटीसी कंपनी ने अपने एक प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमतों में कटैती की है। एचटीसी 10 पर कंपनी ने 5000 रुपये का भारी डिस्काउंट दिया है। लांचिंग के समय इस फोन की कीमत 52990 रुपये थी। डिस्काउंट के बाद इस फोन को 47990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    एचटीसी 10 के फीचर्स:

    इस फोन में 5.2 इंच की क्वाड एचडी सुपर एलसीडी डिस्पले दी गई है जिसकी पिक्सल डेनिसिटी 564 पीपीआई है। ये फोन स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4 GB रैम से लैस है। इसमें 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 12 अल्ट्रापिक्सल लेजर ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें डुअल फोन एलईडी फ्लैश, बीएसआई सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, ओआईएस से लैस 5 MP के फ्रंट कैमरा दिया गया है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी, डीएलएनए, जीपीआरएस/ एज, 3G और 4G जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, 3000 MAh की बैटरी भी दी गई हैं।

    वहीं, कंपनी ने एलान किया था कि एंड्रायड 7.0 नूगा अपडेट सबसे पहले इस फोन में आएगा। प्राप्त खबरों की मानें ये अपडेट इस साल की चौथी तिमाही में जारी किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने नेक्सस डिवाइस के लिए एंड्रायड 7.0 अपडेट जारी होने के 15 दिन के अंदर लेटेस्ट ओएस अपडेट जारी करने का दावा किया था लेकिन ऐसा हो नहीं पाया था।

    यह भी पढ़े,

    प्राइस वार: अपनी डाटा क्षमता को दोगुना करेगी बीएसएनएल, देगी 600 टीबी इंटरनेट डाटा

    एयरटेल का धमाकेदार ऑफर, महज 19990 रुपये में मिलेगा आईफोन 7

    2000 रुपये के जमाने में ये हैं 200 रुपये के अंदर आने वाले ये हैं बेस्ट हेडफोन्स

    खबरें और भी