विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिलायंस ने पेश किया Joy of Holi ऑफर, 49 रुपये में मिल रहा 4जी इंटरनेट डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Updated: Tue, 14 Mar 2017 04:12 PM (IST)

RCOM ने Joy of Holi ऑफर लॉन्च किया है, जिसके तहत नए 4जी यूजर्स को कॉलिंग और इंटरनेट की सुविधा दी जाएगी

रिलायंस ने पेश किया Joy of Holi ऑफर, 49 रुपये में मिल रहा 4जी इंटरनेट डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
रिलायंस ने पेश किया Joy of Holi ऑफर, 49 रुपये में मिल रहा 4जी इंटरनेट डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

नई दिल्ली। टेलिकॉम कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशन्स यानि RCOM ने Joy of Holi ऑफर लॉन्च किया है, जिसके तहत नए 4जी यूजर्स को कॉलिंग और इंटरनेट की सुविधा दी जाएगी। पहला प्लान 49 रुपये का है, जिसमें यूजर्स को 1 जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा। साथ ही अपने नेटवर्क पर लोकल/एसटीडी कॉल्स दी जाएंगी। वहीं, 149 रुपये में 3 जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा। साथ ही अपने नेटवर्क पर लोकल/एसटीडी कॉल्स दी जाएंगी। इन प्लान्स की वैधता 28 दिनों की होगी।

इसके साथ ही 99 रुपये का एक प्लान दिया जा रहा है, जिसके तहत 3जी डाटा दिया जाएगा। वहीं, 49 रुपये में 2जी डाटा दिया जाएगा। कुछ सर्कल्स में 99 रुपये के रिचार्ज पर अनलिमिटेड 3जी डाटा दिया जाएगा। साथ ही 20 रुपये का टॉकटाइम भी दिया जाएगा। इसकी वैधता 28 दिनों की होगी। यह प्लान दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में उपलब्ध है। वहीं, हरियाणा, उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और चेन्नई में 2जी यूजर्स को 49 रुपये में अनलिमिटेड 2जी डाटा दिया जाएगा। इसकी वैधता भी 28 दिनों की होगी।

रिलायंस कम्यूनिकेशन्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुरदीप सिंह ने कहा, “ऑरकॉम में हमें पिछले साल असीमित योजना पर ग्राहकों की मिली प्रतिक्रिया से हम उत्साहित हैं और अपने ग्राहकों के अनुभव और प्रसन्नता को बढ़ाने के लिए हम लगातार काम करते रहेंगे। हम अब हमारे 4G ग्राहकों को Joy of Holi ऑफर से अतिरिक्त लाभ प्रदान करने जा रहे हैं”।

यह भी पढ़े,

इन स्मार्टफोन्स में पहले से ही इंस्टॉल आ रहे वायरस वाले एप्स, हैक हो सकती है आपकी निजी जानकारी

गूगल के साथ मिलकर जियो कर रहा सस्ता एंड्रायड फोन लाने की तैयारी: रिपोर्ट 

पेटीएम लाया Lets Play Holi ऑफर, कंपनी हर यूजर को देगी 5000 रुपये, करना होगा बस ये