विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

3 दिसंबर को खत्म हो जाएगा जिओ ऑफर, सिर्फ इस तरीके से बढ़ा सकते हैं सालभर तक फ्री इंटरनेट

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Updated: Fri, 21 Oct 2016 01:30 PM (IST)

टेलिकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानि ट्राई ने रिलायंस जिओ के फ्री वेलकम ऑफर को दिनों में खत्म करने का एलान किया है

News Article Hero Image

नई दिल्ली। टेलिकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानि ट्राई ने रिलायंस जिओ के फ्री वेलकम ऑफर को जल्द खत्म करने का एलान किया है। जिसके चलते ये ऑफर 3 दिसंबर को खत्म कर दिया जाएगा। इस खबर को सुनकर जिओ यूजर्स को झटका जरुर लगा होगा। लेकिन आपकी इस परेशानी का हल हमारे पास है। हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिसमें आपको एक साल तक अनलिमिटेड डाटा बिलकुल मुफ्त मिल सकता है। ये ऑफर यूजर्स को केवल LYF स्मार्टफोन पर ही मिलेगा।

कैसे मिलेगा एक साल फ्री डाटा?

इसके लिए आपको LYF स्मार्टफोन खरीदना होगा और फिर जिओ सिम खरीदनी होगी। इन्हें आप किसी भी रिलायंस डिजिटल स्टोर पर जाकर खरीदा जा सकते हैं। यूजर को सिर्फ KYC डॉक्यूमेंट और फोटोग्राफ समिट करनी होगी। आपसे एक अल्टरनेटिव नंबर मांगा जाएगा जिसपर कन्फर्मेशन मैसेज आएगा। जिसके बाद आपको टेली वेरीफिकेशन करवाना होगा। टेली वेरीफिकेशन के समय डॉक्यूमेंट से संबंधित कुछ सवाल जबाव पूछे जाएंगे। इन सवालों का आपको सही जवाब देना होगा। जैसे ही वेरीफिकेशन पूरी हो जाएगी आपको My Jio app में जाकर लॉग इन करना है और आप अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा का मजा ले पाएंगे।

रिलायंस का फ्री वेलकम ऑफर 3 दिसंबर को खत्म हो जाएगा। हालांकि इसके पहले कंपनी ने यह ऑफर 31 दिसंबर तक देने का फैसला किया था। आपको बता दें कि कंपनी को यह फैसला मौजूदा नियमों के कारण लेना पड़ा है। गौरतलब है कि यह खुलासा ट्राई द्वारा मौजूदा टेलीकॉम कंपनियों को लिखे गए एक पत्र से हुआ है। मौजूदा नियमों के तहत कोई भी टेलीकॉम ऑपरेटर 90 दिन से ज्यादा तक वेलकम ऑफर नहीं दे सकता है। जियो ने अपनी कमर्शियल सर्विस बीते 5 सितंबर को लॉन्च की थी। उसने 31 दिसंबर तक ग्राहकों को यह सेवा देने की पेशकश की थी, लेकिन नियमों के तहत वह उपभोक्ताओं को फ्री सर्विस का ऑफर नहीं दे सकती।

यह भी पढ़े,

वोडाफोन लाया महज 55 रुपये में 1जीबी 3जी/4जी इंटरनेट डाटा

एटीएम फ्रॉड से परेशान हुए बैंक, जानिए क्या होता है मालवेयर?

सावधान- सस्ता फोन बेचने के नाम पर ऐसे ठग रही हैं फेक ई-कॉमर्स कंपनियां