विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

HMD Global लॉन्च कर सकता है Nokia 7 और Nokia 8 मिडरेंज स्मार्टफोन्स

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Updated: Thu, 16 Mar 2017 07:00 PM (IST)

HMD Global जल्द ही Nokia 7 और Nokia 8 स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकती है

HMD Global लॉन्च कर सकता है Nokia 7 और Nokia 8 मिडरेंज स्मार्टफोन्स
HMD Global लॉन्च कर सकता है Nokia 7 और Nokia 8 मिडरेंज स्मार्टफोन्स

नई दिल्ली। HMD Global जल्द ही नोकिया ब्रैंड के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इन स्मार्टफोन्स का नाम Nokia 7 और Nokia 8 हो सकता है। खबरों की मानें तो इनमें Nokia 6 से ज्यादा दमदार फीचर्स हो सकते हैं। NokiaPowerUser वेबसाइट के मुताबिक, दोनों स्मार्टफोन्स मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किए जा सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो Nokia 7 और Nokia 8 क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं। इनमें से एक में फुल एचडी डिस्पले होगा। वहीं, दूसरे में क्वाड एचडी डिस्पले दिया गया होगा। इसके साथ ही दोनों ही स्मार्टफोन्स मेटल बॉडी से बने होंगे। वहीं, दोनों में ही फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया होगा।

अगर कैमरे की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन्स के कैमरे दमदार होंगे। कुछ दिन पहले कंपनी ने एक ट्वीट किया था, जिसमे कहा गया था कि कंपनी Carl Zeiss के ऑप्टिक्स इस्तेमाल नहीं करेगी। लेकिन ताजा खबरों के मुताबिक, नोकिया 8 Carl-Zeiss लेंस से लैस होंगे। अभी तक HMD Global Nokia 3, Nokia 5 और Nokia 6 स्मार्टफोन्स लॉन्च कर चुकी है।

कुछ रिपोर्ट्स ऐसी भी आ रही हैं कि इस साल कंपनी अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन भी लॉन्च करेगी। इस फोन को बनाने के लिए कंपनी एप्पल, गूगल और सैमसंग के ट्रेंड को फॉलो किए जाने की उम्मीद है। नोकिया का फ्लैगशिप स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस हो सकता है। इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया होगा। वहीं, इसकी कीमत 4500 चीनी युआन यानि करीब 43,000 रुपये हो सकती है।

यह भी पढ़े,

आईटेल के साथ मिलकर आईडिया दे रहा 6 महीने तक फ्री इंटरनेट डाटा, जानें डिटेल्स

जियो इफेक्ट, अब बीएसएनएल देगा हर दिन 2जीबी इंटरनेट डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, मात्र 339 रुपये में

OnePlus 3T का ब्लैक कोलेट लिमिटेड एडिशन हुआ लॉन्च, 6 जीबी रैम समेत दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस