Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत में उपलब्ध इन स्मार्टफोन्स पर हुआ प्राइस कट, एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 21 Aug 2017 04:29 PM (IST)

    जहां सैमसंग के स्मार्टफोन्स पर प्राइस कट हुआ है। वहीं, ओप्पो के स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है ...और पढ़ें

    भारत में उपलब्ध इन स्मार्टफोन्स पर हुआ प्राइस कट, एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध
    भारत में उपलब्ध इन स्मार्टफोन्स पर हुआ प्राइस कट, एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध

    नई दिल्ली (जेएनएन)। साउथ कोरिया की कंपनी सैमसंग ने अपने दो नए हैंडसेट्स की कीमत में कटौती की है। गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए5 (2017) की कीमत को 4,000 रुपये कम कर दिया गया है। इन्हें ब्लैक स्काय और गोल्ड सैंड कलर में उपलब्ध कराया गया है। वहीं, ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया ओप्पो के स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर दे रही है। ओप्पो ए57 को 14,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।

    सैमसंग स्मार्टफोन में कटौती:

    सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) को 4,000 रुपये की कटौती के साथ 22,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही गैलेक्सी ए7 (2017) 4,000 रुपये की कटौती के साथ 25,900 रुपये में उपलब्ध होगा।

    सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) के फीचर्स:

    इसमें 5.7 इंच का फुलएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 1.9 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 3600 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

    सैमसंग गैलेक्सी ए5 (2017) के फीचर्स:

    इस फोन में 5.2 इंच फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 1.9 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। साथ ही 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आती है।

    ओप्पो ए57 पर एक्सचेंज ऑफर:

    ओप्पो ए57 को 14,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर 13,433 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इसके बाद यह फोन 1,557 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, इसपर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी चल रहा है।

    खबरें और भी

    ओप्पो ए57 के फीचर्स:

    इसमें 5.2 इंच एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 16 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं, 13 एमपी का रियर कैमरा भी दिया गया है। इसमें 2900 एमएएच की बैटरी भी दी गई है।

    यह भी पढ़ें:

    अगले साल तक 30 लाख लोगों को नौकरी दे सकता है टेलिकॉम सेक्टर

    क्या एयरटेल का नया 5 जीबी डाटा प्रतिदिन वाला प्लान दे पाएगा जियो को टक्कर, जानें

    आपके गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं ये 4 लैपटॉप