Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    4299 रुपये में 4G स्मार्टफोन: 2GB रैम, 8MP कैमरा, 16GB मैमोरी से लैस

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 20 Jun 2017 01:47 PM (IST)

    शॉपक्लूज आईवूमि मी1 प्लस पर सुपर कैश ऑफर कर रहा है जिसके बाद इसे 4299 रुपये में खरीदा जा सकता है ...और पढ़ें

    4299 रुपये में 4G स्मार्टफोन: 2GB रैम, 8MP कैमरा, 16GB मैमोरी से लैस
    4299 रुपये में 4G स्मार्टफोन: 2GB रैम, 8MP कैमरा, 16GB मैमोरी से लैस

    नई दिल्ली (जेएनएन)। कम कीमत में अच्छा स्मार्टफोन हर कोई खरीदना चाहता है। अगर आप 4जी तकनीक से लैस एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपके लिए एक अच्छी डील लाएं हैं। ivoomi कंपनी ने कुछ समय पहले अपना me1 प्लस हैंडसेट लॉन्च किया था। इसे 4,799 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब यह फोन 4,299 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। दरअसल, इस फोन पर एक ऑफर चल रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Shopclue इस फोन को खरीदने पर 500 रुपये का मोबिक्विक सुपर कैश दे रही है। इसके बाद यह फोन 4,299 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    आईवूमि मी1 प्लस के फीचर्स:

    आईवूमि मी1 प्लस में 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम से लैस है। इसमें 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड मार्शमैलो 6 पर काम करता है। इसे एंड्रायड 7.0 नॉगट पर अपग्रेड किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसका कैमरा एलईडी फ्लैश से लैस है। ड्यूल सिम सपोर्ट इस फोन में पावर देने के लिए इनमें 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ समेत 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    इस फोन के साथ आईवूमि मी1 स्मार्टफोन भी लॉन्च किया गया था। इसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम से लैस है। इसमें 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड मार्शमैलो 6 पर काम करता है। इसे एंड्रायड 7.0 नॉगट पर अपग्रेड किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसका कैमरा एलईडी फ्लैश से लैस है। ड्यूल सिम सपोर्ट इस फोन में पावर देने के लिए इनमें 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

    यह भी पढ़ें:

    वनप्लस 5 के लिए 5 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 22 तारीख को होगा लॉन्च

    सैमसंग के इन प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर हुई 10000 रुपये की कटौती, आप भी उठा सकते हैं लाभ

    सिर्फ एक मिस कॉल से 250 रुपये तक रिचार्ज हो जाएगा मोबाइल, जानिए

    खबरें और भी