Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    करते है स्मार्टफोन का प्रयोग, इन एप से है आपकी जान को खतरा

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Wed, 16 Mar 2016 03:44 PM (IST)

    आप में से अधिकतर सभी के पास स्मार्टफोन होगा| तो अगर आपने अपने स्मार्टफोन में सुरक्षा अलार्म चालू कर रखा है और यह सोच रहे हैं कि वह किसी खतरे में आपकी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    आप में से अधिकतर सभी के पास स्मार्टफोन होगा| तो अगर आपने अपने स्मार्टफोन में सुरक्षा अलार्म चालू कर रखा है और यह सोच रहे हैं कि वह किसी खतरे में आपकी मदद करेगा तो आपको सावधान होने की जरुरत है| ऐसा इसलिए क्योंकि बातचीत करने वाले ज्यादातर स्मार्टफोन एप खतरे के वक्त आपकी मदद करने की क्षमता नहीं रखते। एक अध्ययन से यह बात सामने आई है| इस शोध के अनुसार चार प्रसिद्ध स्मार्टफोन एप 'सिरी', कोर्ताना गूगल नाउ और एस व्यॉइस मानसिक, स्वास्थ्य, हिंसा और शारीरिक हिंसा संबंधित कुछ आसान से सवालों का जवाब देने में असफल रहे।

    पढ़ें, किसी के भी व्हाट्स एप अकाउंट से खुद को ऐसे करें अनब्लॉक

    अधिकतर स्मार्टफोन एप खतरों से बचाने में नाकाम
    इस शोध का निष्कर्ष बताता है कि इन उच्च तकनीकों में कुछ सुधार की जरूरत है। यह कृत्रिम सुरक्षा पहरेदार दैनिक जीवन का हिस्सा बनते जा रहे हैं, इसलिए एप निर्माताओं को इनके प्रदर्शन को सुधारना चाहिए।