विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्नैपडील दे रहा शानदार ऑफर्स, मोटो जी टर्बो और आईफोन 7 मिल रही 5000 रुपये की छूट

By MMI TeamEdited By:
Updated: Thu, 22 Dec 2016 10:00 AM (IST)

क्रिसमस और नए साल के मौके पर ई-कॉमर्स रिटेल वेबसाइट ग्राहकों को स्मार्टफोन और गैजेट्स पर भारी डिस्काउंट दे रही हैं

News Article Hero Image

नई दिल्ली। क्रिसमस और नए साल के मौके पर ई-कॉमर्स रिटेल वेबसाइट ग्राहकों को स्मार्टफोन और गैजेट्स पर भारी डिस्काउंट दे रही हैं। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया के बाद अब स्नैपडील ने ग्राहकों के लिए कुछ ऑफर पेश किए हैं। कंपनी एक्सचेंज ऑफर के साथ ग्राहकों को कई अतिरिक्त ऑफर भी दे रही हैं। इसके तहत, चुनिंदा स्मार्टफोन पर ग्राहक अतिरिक्त छूट पा सकेंगे।

क्या है ऑफर?

1. मोटो जी टर्बो स्मार्टफोन का 16 जीबी वेरिएंट 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर पूरे 5000 रुपये की छूट मिल रही है।

2. सैमसंग गैलेक्सी जे2 प्रो 400 रुपये की छूट के साथ 9,490 रुपये में मिल रहा है। इस फोन पर 400 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

3. ओप्पो एफ1एस का 64 जीबी वेरिएंट 18,990 रुपये में उपलब्ध है। इस पर 1000 रुपये की छूट दी जा रही है।

4. एलईईको ली2 का 32 जीबी वेरिएंट 11,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इस पर 1000 रुपये की छूट दी जा रही है। इसके साथ ही कई ऑफर भी दिए गए हैं। यूजर्स स्नैपडील में जाकर उन्हें देख सकते हैं।

5. आसुस जेनफोन 3 मैक्स (जेडसी520टीएल) का 32 जीबी वेरिएंट 12,999 रुपये में मिलेगा। इस फोन पर 1000 रुपये की छूट मिल रही है।

6. एप्पल आईफोन 7 (32 जीबी) 54,999 रुपये में मिल रहा है। यह फोन 5000 रुपये की छूट के साथ दिया जा रहा है।

क्या है अतिरिक्त छूट?

1. अगर ग्राहक फ्रीचार्ज वॉलेट से पेमेंट करते हैं तो उन्हें 10 फीसदी का कैशबैक दिया जाएगा। इसके लिए कम से कम 1,500 रुपये की खरीदारी करनी होगी और ज्यादा से ज्यादा 300 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यह ऑफर केवल आज तक सीमित है।

2. इसके साथ हर फोन पर कई और ऑफर्स दिए गए हैं। जिन्हें यूजर्स फोन के पेज पर जाकर देख सकते हैं।