Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sony Xperia X Ultra 6.4 इंच डिस्प्ले और 19 MP कैमरा के साथ हुआ लीक

    By Joyeeta BhattacharyaEdited By:
    Updated: Mon, 08 May 2017 11:31 AM (IST)

    इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 4GB रैम मौजूद होगी ...और पढ़ें

    Sony Xperia X Ultra 6.4 इंच डिस्प्ले और 19 MP कैमरा के साथ हुआ लीक
    Sony Xperia X Ultra 6.4 इंच डिस्प्ले और 19 MP कैमरा के साथ हुआ लीक

    नई दिल्ली(जेएनएन)। दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक निर्माता कंपनी सोनी अपने नए टॉल और नैरो डिवाइस को बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में अपने सोनी एक्स्पीरिया XZ प्रीमियम को लॉन्च किया था। अब खबर आ रही है कि सोनी के नए डिवाइस को गीकबेंच बेंचमार्क साइट में लिस्ट किया गया है। सैमसंग और LG के बाद सोनी भी अब 21:9 आस्पेक्ट रेश्यो के डिस्प्ले के साथ नया स्मार्टफोन पेश कर सकती है। इस डिवाइस का नाम सोनी एक्स्पीरिया X Ultra है।

    MobileXpose वेबसाइट पर सोनी के एक स्मार्टफोन के रेंडर लीक हुए हैं। डिवाइस में 6.45 इंच डिस्प्ले मौजूद होगा। इस स्क्रीन का आस्पेक्ट रेसियो 21:9 होगा। माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 4GB रैम मौजूद होगी। इस डिवाइस में इंटरनल स्टोरेज 64GB हो सकती है। यह डिवाइस एंड्रायड v7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है। इस डिवाइस में 3050mAh बैटरी मौजूद है जो क्विक चार्जिंग 3.0 सपोर्ट करती है।

    कैमरा हो सकता है खास:

    इसके अलावा सोनी एक्स्पीरिया X Ultra में 19MP रियर कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। खबर यह भी इसके अलावा सोनी एक्स्पीरिया X अल्ट्रा में 19MP रियर कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। खबर यह भी है कि Sony Xperia X Ultra में 960fps सुपर स्लो मोशन वीडियो सपोर्ट करेगा। यह स्मार्टफोन आपको 2 कलर वेरिएंट रेड और ग्रे में मिलेंगे। इसके अलावा यह स्मार्टफोन IP68 के सर्टिफिकेशन के साथ आएगा। इसमें स्टीरियो स्पीकर भी दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें:

    नोकिया 3, 5, 6 और 3310 स्मार्टफोन्स भारत में आज हो सकते हैं लॉन्च, HMD ग्लोबल ने भेजे मीडिया इनवाइट

    टेलिकॉम कंपनियों के लुभावने ऑफर्स की जांच करेगा ट्राई

    आईफोन से लेकर सैमसंग तक ये टॉप 5 स्मार्टफोन्स हैं स्टाइलिश, बैटरी और कैमरा है दमदार

    खबरें और भी