Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sony का यह स्मार्टफोन अमेजन पर बिक्री के लिए हुआ उपलब्ध, 13000 रुपये तक का मिल रहा ऑफर

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 12 Jun 2017 02:41 PM (IST)

    सोनी के एक्सपीरिया एक्सजेड प्रीमियम स्मार्टफोन को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। साथ ही इस पर कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं ...और पढ़ें

    Sony का यह स्मार्टफोन अमेजन पर बिक्री के लिए हुआ उपलब्ध, 13000 रुपये तक का मिल रहा ऑफर
    Sony का यह स्मार्टफोन अमेजन पर बिक्री के लिए हुआ उपलब्ध, 13000 रुपये तक का मिल रहा ऑफर

    नई दिल्ली (जेएनएन)। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सोनी ने पिछले हफ्ते अपना Xperia XZ Premium हैंडसेट लॉन्च किया था। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर उपलब्ध करा दिया गया है। इसकी कीमत 59,990 रुपये है। यह ऐसा पहला स्मार्टफोन है जो भारत में 4K HDR डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। अगर ग्राहक इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो वो एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी उठा सकते हैं। कंपनी इस फोन पर 13,060 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दे रही है। साथ ही ग्राहक इस फोन को 5,358 रुपये की प्रति महीने ईएमआई पर खरीद सकते हैं। वहीं, जिन ग्राहकों ने इस फोन को पहले से ही प्री-ऑर्डर कर रखा है, उन्हें इसके साथ वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर Sony SRS-XB20 फ्री मिलेंगे। इनकी कीमत 8,990 रुपये है।

    सोनी Xperia XZ Premium में क्या है खास?

    डिस्प्ले:

    इसमें 5.5 इंच का 4K हाई डायनमिक रेंज डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2160x3840 है। इसकी डिस्प्ले को सोनी ब्राविया टीवी की तकनीक से बनाया गया है जिससे यूजर को बेहतर अनुभव होगा। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है।

    प्रोसेसर और मैमोरी:

    यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है। इससे यूजर को मल्टीटास्किंग काम करने में आसानी होगी। साथ ही फोन का इंटरफेस भी स्मूथ होगा। इसमें 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    कैमरा:

    फोटोग्राफी लवर्स के लिए इसमें 19 मेगापिक्सल का मोशन आई कैमरा दिया गया है। इसका रियर कैमरा ट्रिपल इमेज सेंसिंग तकनीक और प्रेडिक्टिव हाइब्रिड ऑटोफोकस से लैस है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। इस कैमरे से 960 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से स्लो मोशन वीडियो बनाई जा सकती है। साथ ही 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है। सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। यह एफ/2.0 अपर्चर और 22 एमएम वाइड एंगल लेंस से लैस है।

    खबरें और भी

    अन्य फीचर्स:

    इस फोन में ड्यूल सिम कनेक्टिविटी दी गई है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3230 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन एंड्रायड नॉगट पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें जीपीएस, 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5.0, गूगल कास्ट, यूएसबी 3.1 टाइप सी पोर्ट और एनएफसी जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह फोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। इसे आईपी 65/68 की सर्टिफिकेशन मिली हुई है।

    यह भी पढ़ें:

    मार्किट में मौजूद इन स्मार्टफोन्स के आगे पावर बैंक भी हैं Fail, दमदार बैटरी है खासियत

    सैमसंग के इन स्मार्टफोन्स की कीमत है 6000 रुपये से भी कम, जानें क्या है खास

    बेस्ट 4K टीवी: हाई डेफिनेशन के साथ उठाइए शानदार पिक्चर क्वालिटी का लुत्फ