Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सुनील भारती मित्तल एक बार फिर बने एयरटेल के चेयरमैन, 30 करोड़ रुपये मिलेगी सैलरी

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 22 Aug 2016 12:23 PM (IST)

    सुनील भारती मित्तल फिर से 5 सालों के लिए कंपनी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। अब से सुनील मित्तल को चालू वित्त वर्ष में 30 करोड़ रुपये की सालाना सैलर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    भारत की सबसे बड़ी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी भारती एयरटेल के नए चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं। आपको बता दें कि सुनील भारती मित्तल को फिर से 5 सालों के लिए कंपनी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। अब से सुनील मित्तल को 30 करोड़ रुपये की सालाना सैलरी मिलेगी। हालांकि उनकी सालाना सैलरी 21 करोड़ रुपये है लेकिन इसके अलावा उन्हें नौ करोड़ रुपये ‘वेरिएबल पे’ भी मिलेंगे।

    आपको बता दें कि कंपनी की सालाना बैठक में ये मंजूरी दी गई है कि सैलरी पैकेज में किसी भी तरह का लाभ शामिल नहीं होगा जो कि किसी भी वित्त वर्ष की स्थिर सैलरी का 50 प्रतिशत हिस्सा होता है।

    कंपनी की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, सुनील मित्तल को पिछले वर्ष 27.8 करोड़ का सैलरी पैकेज दिया गया था जिसमें 1.17 करोड़ रुपये के अन्य लाभ शामिल थे।

    यह भी पढ़े,

    खुशखबरी! 250 रुपये में एयरटेल दे रहा 10जीबी 4जी इंटरनेट डाटा

    अब हर 4जी स्मार्टफोन यूजर को मिलेगा 3 महीने के लिए अमलिमिटेड डाटा, वॉयस कॉलिंग और एसएमएस

    अरे वाह! अब 90 नहीं, 365 दिन तक लें इंटरनेट डाटा का मजा