Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यह कंपनी दे रही महज 80 पैसे में 1जीबी 4जी डाटा, जानें क्या है प्लान

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 24 Apr 2017 12:00 PM (IST)

    यह प्लान केवल उन्हीं यूजर्स को दिया जाएगा, जिन्हें इसके लिए इनवाइट मिलेंगे। कंपनी योग्य यूजर्स को इसके लिए मैसेज भेजेगी ...और पढ़ें

    यह कंपनी दे रही महज 80 पैसे में 1जीबी 4जी डाटा, जानें क्या है प्लान
    यह कंपनी दे रही महज 80 पैसे में 1जीबी 4जी डाटा, जानें क्या है प्लान

    नई दिल्ली (जेएनएन)। टेलिकॉम सेक्टर में सस्ते प्लान्स की जंग के तहत नॉर्वे की टेलीनॉर कंपनी ने भी एक शानदार प्लान पेश किया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को महज 47 रुपये में 56 जीबी 4G डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। गौर किया जाए तो इस प्लान में 1 जीबी डाटा महज 80 पैसे में मिल रहा है। आपको बता दें कि यह प्लान केवल चुनिंदा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। 

    किन यूजर्स को मिलेगा नया प्लान?

    यह प्लान केवल उन्हीं यूजर्स को दिया जाएगा, जिन्हें इसके लिए इनवाइट मिलेंगे। कंपनी योग्य यूजर्स को इसके लिए मैसेज भेजेगी। यह प्लान टेलीनॉर के नेटवर्क सर्किल में ही दिया जाएगा। ऐसे में जब तक यूजर्स को कंपनी की तरफ से इनवाइट नहीं भेजा जाता, तब तक यूजर्स इस प्लान का लाभ नहीं उठा सकते।

    इससे पहले भी कंपनी ने एक प्लान पेश किया था, जिसके तहत 73 रुपये में यूजर्स को अनलिमिटेड 4जी डाटा दिया जा रहा है। इसकी वैधता 28 दिनों की होगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर 90 दिनों तक 25 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉल कर पाएंगे। वहीं, 25 रुपये का टॉकटाइम भी दिया जाएगा। यह प्लान केवल आंध्रप्रदेश और तेलंगाना सर्किल के नए यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। इस प्लान का फायदा केवल वही यूजर्स उठा सकते हैं, जो अपना पहला रिचार्ज FR73 का कराते हैं। इसके साथ ही जो यूजर्स यह रिचार्ज करा लेते हैं, जिसके बाद अगले महीने STV47 का रिचार्ज करा सकते हैं। इसकी वैधता 28 दिनों की होगी। इसमें यूजर्स को 400 एमबी इंटरनेट की सुविधा दी जाएगी। यह जानकारी रिपोर्ट्स के आधार पर दी गई है।

    यह भी पढ़ें:

    LG G6 स्मार्टफोन आज भारत में होगा लॉन्च, 13 एमपी कैमरा और 3300 एमएएच बैटरी होगी खासियत

    एयरेटल लाया दो धमाकेदार प्लान, मिल रहा 4जी डाटा और बहुत कुछ

    इन 8 सुपरफास्ट स्मार्टफोन्स में हुई 10000 रुपये तक की कटौती, जानें डिटेल्स
     

    खबरें और भी