Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गूगल की इन एप्स के जरिए मिलेगा 1000 रुपये तक का रिवॉर्ड, इस तरह कमाएं पैसे

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 21 Jun 2017 07:00 AM (GMT+05:30)

    गूगल यूजर्स को घर बैठे पैसे कमाने का मौका दे रही है। इन एप्स के जरिए यूजर्स 1000 रुपये तक का बेनिफिट हासिल कर सकते हैं ...और पढ़ें

    गूगल की इन एप्स के जरिए मिलेगा 1000 रुपये तक का रिवॉर्ड, इस तरह कमाएं पैसे
    गूगल की इन एप्स के जरिए मिलेगा 1000 रुपये तक का रिवॉर्ड, इस तरह कमाएं पैसे

    नई दिल्ली (जेएनएन)। गूगल यूजर्स को पैसे कमाने का एक मौका दे रहा है। गूगल ने भारत में एक नई एप गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स लॉन्च की है। इसके जरिए हर रोज यूजर्स पैसे कमा सकते हैं। इससे पहले भी गूगल ने दो एप्स लॉन्च की थी। आज हम आपको इन्हीं तीनों एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इन तीनों एप्स के जरिए यूजर्स 1,000 रुपये तक का अतिरिक्त बेनिफिट हासिल कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को किसी तरह की मेहनत करने की भी जरुरत नहीं है।

    गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड्स:

    इसमें यूजर्स को गूगल को ओपिनियन देना पड़ता है। इसके लिए उन्हें 10 रुपये क्रेडिट भी किए जाते हैं। गूगल यूजर को हर दिन 10 सर्वे करने के लिए देता है। महज 5 से 10 मिनट का समय देकर आप 300 रुपए प्रति महीने कमा सकते हैं। यह सर्वे यूजर को 24 घंटे में पूरा करना होता है। इन क्रेडिट हुए पैसों से यूजर्स गेम, म्यू जिक समेत अन्ये कई चीजें खरीद सकते हैं। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह एक फ्री एप है।

    स्क्रीनवाइज मीडिया पैनल:

    इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसे केवल डाउनलोड करना है और अपने फोन में रखना है। इसके लिए यूजर्स को पैसे दिए जाएंगे। अगर यूजर इस एप को महीने भर तक अपने फोन में रखते हैं तो उन्हें 200 रुपये दिए जाएंगे। साथ ही साइनअप करने पर 300 रुपये दिए जाएंगे। आपको बता दें कि गूगल इस एप के जरिए यूजर की एक्टिविटी को ट्रैक करता है। गूगल यह देखता है कि यूजर किस साइट पर जा रहे हैं या फिर कौन सी एप इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही यूजर्स को मिंत्रा, शॉपर्स स्टॉसप और लाइफस्टाइल जैसे स्टोरर के कूपन्स भी दिए जाते हैं।

    गूगल लोकल गाइड्स:

    इसमें यूजर्स को कुछ सवालों के जवाब देने होते हैं। साथ ही अलग-अलग जगहों के फोटोज और रिव्यू अपलोड करने होते हैं। इसमें उन्हें क्रेडिट्स भी दिए जाते हैं। इसमें यूजर्स को प्राइम कार कम किराए में बुक करने का मौका दिया जाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    व्हाट्सएप का यह नया फीचर बचाएगा लाखों Relationships को

    WhatsApp देगा आपको 5 मिनट का मौका, गलती से भेजा मैसेज आ जाएगा वापस

    Whatsapp के खास फीचर्स, इनके बारे शायद नहीं जानते होंगे आप