Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बीते एक महीने में सैमसंग एलजी वीवो आसुस समेत इन स्मार्टफोन्स की कीमतें हुईं कम

    By Sakshi PandyaEdited By:
    Updated: Wed, 08 Nov 2017 05:00 PM (IST)

    हाल ही में कई स्मार्टफोन्स को प्राइज कट मिला है। अगर आप फेस्टिव सेल में डील्स का लाभ नहीं उठा पाए हैं तो इन फोन्स की कीमतों में हुई कटौती का लाभ जरूर ...और पढ़ें

    बीते एक महीने में सैमसंग एलजी वीवो आसुस समेत इन स्मार्टफोन्स की कीमतें हुईं कम
    बीते एक महीने में सैमसंग एलजी वीवो आसुस समेत इन स्मार्टफोन्स की कीमतें हुईं कम

    नई दिल्ली (जेएनएन)। हैंडसेट निर्माता कपनी आसुस ने अपने स्मार्टफोन जेनफोन 3 मैक्स पर प्राइज कट की घोषणा की है। इसी के साथ हाल ही में कुछ अन्य स्मार्टफोन्स को भी प्राइज कट मिला है। सैमसंग, एलजी, वीवो समेत कई स्मार्टफोन्स को हाल ही में प्राइज कट मिला है।

    आसुस जेनफोन 3 मैक्स:

    5.2 इंच डिस्प्ले के साथ मॉडल ZC520TL अब 9999 रुपये की कीमत में मिलेगा। इससे पहले इस फोन की कीमत 10,999 रुपये थी। यह फोन सभी ई-कॉमर्स साइट्स पर नई कीमत के साथ उपलब्ध होगा।

    Infocus Snap 4 और Turbo 5 Plus की कीमत हुई कम:

    इनफोकस स्नैप 4 को 11,999 रुपये और टर्बो 5 प्लस को 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इनकी कीमत को 2,000 रुपये कम कर दिया है। यह कटौती सीमित समय के लिए ही है। कटौती के बाद इनफोकस स्नैप 4 को 9,999 रुपये में और टर्बो 5 प्लस को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन्हें एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि ये दोनों फोन्स कम कीमत में अमेजन पर 1 से 4 नवंबर तक ही उपलब्ध हैं।

    Samsung Galaxy S8+:

    सैमसंग के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी S8+ को हाल ही में 74,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसके 6 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत में 9,090 रुपये की कटौती की थी जिसके बाद इसे 65,810 रुपये में खरीद जा सकता है।

    खबरें और भी

    LG V20:

    LG के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 54,999 रुपये में लॉन्च किया था। लॉन्च से अब तक इस फोन की कीमत में करीब 25,230 रुपये की कटौती हो चुकी है। यह फोन करीब 30,000 रुपये में उपलब्ध है।

    Samsung Galaxy A7:

    सैमसंग के इस स्मार्टफोन की कीमत में 7,590 रुपये की कटौती हुई है। लॉन्च के समय इस फोन की कीमत 34,490 रुपये थी। कटौती के बाद इसे 25,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    Vivo V5 Plus:

    वीवो ने साल की शुरुआत में V5 प्लस स्मार्टफोन पेश किया था। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत में 4,990 रुपये की कटौती की है जिसके बाद इसे 22,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें:

    फरवरी में सरकार लाएगी नई दूरसंचार नीति: सिन्हा

    एयरटेल ने पेश किया 300 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन प्लान

    सैमसंग के 46000 रुपये के स्मार्टफोन को 5000 रुपये से कम में खरीदने का मौका