विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिना बोले हर भाषा को करेगी ट्रांसलेट ये अनोखी टीशर्ट

By MMI TeamEdited By:
Updated: Sun, 24 Apr 2016 05:00 PM (IST)

घूमने का शौक है लेकिन भाषा समझने में आती है परेशानी तो पहने ये टीशर्ट

News Article Hero Image

क्या आपको देश विदेश घूमने का शौक है लेकिन दूसरे राज्यों की या देशों की भाषा समझने में परेशानी आती है, तो अब चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है। ट्रैवलिंग का पैशन रखने वालों के लिए एक ऐसी टी शर्ट डिजाइन की गई है जो भाषा की सभी रुकावटों को छूमंतर कर देगी। बिना बोले ही सब कुछ कहने वाली एक ऐसी टीशर्ट तैयार की गई है जो आपकी भाषा को ट्रांसलेट करने का काम करेगी। जी हां, सुनने में थोड़ा अटपटा जरुर है, लेकिन ये टीशर्ट आपके बिना कुछ कहे ही सामने वाले को सब कुछ समझा देगी। यही नहीं, ये आपका स्टाइल स्टेटमेंट बनाने में भी मदद करेगी। कैसे? चलिए आपको बताते हैं।

पढ़े, इंटेक्स एक्वा जी2 महज 1990 रुपए में लांच, जानें इसकी विशेषताएं

दरअसल, इस आइडिया का इजाद तीन स्विस फ्रेंड्स George, Steven और Florian ने किया है, जिन्हें ट्रैवलिंग के दौरान दूसरों को अपनी बात समझाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इन तीनों को किसी को भी कुछ समझाने के लिए पेन और पेपर का सहारा लेना पड़ता था, जिससे निजात पाने के लिए उन्होंने एक ऐसी टीशर्ट बनाई जिसपर करीब 40 बेहद अहम आइकन्स बने हैं। इस अनोखी टी शर्ट पर कार, आग, टूल्स, घड़ी, कैमरा, वाईफाई जैसे कई सिंबल्स हैं, जो किसी नई जगह पर आपको अपनी बात दूसरों को समझाने में मदद करेंगे। तो है न ये एक अनोखी शर्ट।

अगर आपको भी घूमने फिरने का शौक है या आप किसी फेस्टिवल या फंक्शन में जाना चाहते हैं, जहां कि भाषा आपको नहीं आती, तो आप भी इस शर्ट का सहारा ले सकते हैं।