Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वोडाफोन और आइडिया दे रहे अनलिमिटेड डाटा, कॉलिंग समेत 101 फीसद कैशबैक, जानें ऑफर्स

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 23 Oct 2017 02:00 PM (IST)

    रिलायंस जियो के मार्किट में आने के बाद से प्राइस वॉर चरम पर है। कंपनियां अपने ग्राहकों को जोड़े रखने के लिए कई नए प्लान्स पेश कर रही हैं ...और पढ़ें

    वोडाफोन और आइडिया दे रहे अनलिमिटेड डाटा, कॉलिंग समेत 101 फीसद कैशबैक, जानें ऑफर्स
    वोडाफोन और आइडिया दे रहे अनलिमिटेड डाटा, कॉलिंग समेत 101 फीसद कैशबैक, जानें ऑफर्स

    नई दिल्ली (जेएनएन)। टेलिकॉम सेक्टर में चल रही प्राइस वॉर के बीच देश की दूसरी और तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्यूलर ने नए प्लान्स पेश किए हैं। इन प्लान्स को ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए पेश किया गया है। जानिए प्लान की डिटेल्स:

    वोडाफोन के नए प्लान्स:

    • कंपनी ने 181 रुपये और 195 रुपये के दो प्लान पेश किए हैं। 181 रुपये वाले प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग दी जा रही है। साथ ही अनलिमिटेड 2जी डाटा भी दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। यह प्लान केवल 2जी यूजर्स के लिए ही है।
    • 195 रुपये का प्लान 2जी, 3जी और 4जी यूजर्स के लिए है। इसके तहत यूजर्स को प्रतिदिन 1 जीबी डाटा दिया जाएगा। सभी नेटवर्क पर प्रतिदिन 250 मिनट और हर हफ्ते 1000 मिनट कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी।

    आइडिया सेल्यूलर:

    • कंपनी ने देशभर में दो नए ऑफर पेश किए हैं। पहला ऑफर 179 रुपये का है। इसके तहत यूजर्स को 1 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसकी वैधता 28 दिनों की है। वहीं, अगर ग्राहक इस प्लान को कंपनी की वेबसाइट या एप से रिचार्ज कराते हैं तो उन्हें 250 एमबी अतिरिक्त डाटा दिया जाएगा।
    • दूसरे ऑफर के तहत यूजर्स को आइडिया की आधिकारिक वेबसाइट, आइडिया मनी एप द्वारा रिचार्ज कराने पर हर घंटे 101 फीसद कैशबैक दिया जाएगा। यह ऑफर 20 अक्टूबर 2017 से 31 अक्टूबर 2017 तक वैध है। यह ऑफर हर दिन 15 घंटे यानी सुबह 7 बजे से 10 बजे तक उपलब्ध रहेगा। आपको बता दें कि इस ऑफर में एक यूजर को हर घंटे अधिकतम 101 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। इसका लाभ प्रीपेड रिचार्ज, पोस्टपेड बिल, डीटीएच बिल पेमेंट, यूटिलिटी पेमेंट्स जैसे बिल्स का भुगतान कर उठा सकते हैं। यह ऑफर आईडिया मनी एप और वेब से पेमेंट करने पर ही वैध होगा। यूजर्स को भुगतान के 72 घंटे के अंदर आइडिया मनी वॉलेट में कैशबैक क्रेडिट कर दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें:

    शाओमी, एचटीसी और वनप्लस जल्द बाजार में लॉन्च करेंगे ये स्मार्टफोन्स, जानें फीचर्स

    स्मार्टफोन के लिए खरीदना है मजबूत मोबाइल कवर, ये हैं 299 रुपये से कम में उपलब्ध ऑप्शन्स

    दिवाली के बाद भी स्मार्टफोन्स पर मिल रहा डिस्काउंट, 299 रुपये में स्मार्टफोन खरीदने का मौका

    खबरें और भी