यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मात्र 499 रुपये में मिल रहा 6 महीने के लिए 90 जीबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
टेलिकॉम कंपनियां भी फेस्टिव ऑफर लेकर आई हैं। जानें इनकी डिटेल्स ...और पढ़ें

नई दिल्ली (जेएनएन)। ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ टेलिकॉम सेक्टर की कंपनियां भी दिवाली फेस्टिव सेल के तहत नए ऑफर्स पेश कर रही हैं। जहां एक तरफ देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन इंडिया ने एक नया ऑफर पेश किया है जिसके तहत यूजर्स को 90 जीबी 4जी डाटा दिया जा रहा है। वहीं, रिलायंस जियो ने नए दिवाली धन धना धन ऑफर का एलान किया है। इसके तहत यूजर्स को 399 रुपये के रिचार्ज पर 100 फीसद का कैशबैक दिया जा रहा है।
वोडाफोन फेस्टिव सेल ऑफर:
वोडाफोन ने यूजर्स के लिए 499 रुपये का प्लान पेश किया है। इसके तहत यूजर्स को 90 जीबी डाटा दिया जाएगा। साथ ही अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स भी दी जा रही हैं। इस प्लान की वैधता 6 महीने की होगी। यह ऑफर वोडाफोन पोस्टपेड नंबर पर आए एक मैसेज के आधार पर बताया गया है। आप नीचे इस मैसेज का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं।
.jpg)
जियो दिवाली धन धना धन ऑफर:
इस ऑफर का लाभ 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक उठाया जा सकता है। इसके तहत जियो प्राइम यूजर्स को 399 रुपये का पैक लेने पर 50 रुपये के 8 वाउचर यानी 400 रुपये के वाउचर मिलेंगे। इन वाउचर्स को 309 रुपये या इससे ज्यादा के पैक और 91 रुपये से ज्यादा के एड-ऑन पैक्स को रिचार्ज कराने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको बता दें एक बार में केवल एक ही वाउचर रिडीम किया जा सकता है। इन सभी वाउचर्स का इस्तेमाल यूजर्स 15 नवंबर से पहले तक कर सकते हैं। यूजर्स इसे माइजियो एप, जियो वेबसाइट, जियो स्टोर, रिलायंस डिजिटल लार्ज फॉरमेट स्टोर और कंपनी के पार्टनर ऑफलाइन व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (जियो मनी, पेटीएम, अमेजन पे और मोबिक्विक) से रिचार्ज करा सकते हैं।
उदाहरण के तौर पर: अगर यूजर 399 रुपये का रिचार्ज कराते हैं और इसके साथ 50 रुपये का वाउचर इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 259 रुपये का पेमेंट करना होगा।
यह भी पढ़ें:
6GB रैम वाले इन स्मार्टफोन्स की कीमत में हुई 5000 रु तक की कटौती
ये हैं 2017 के सबसे ज्यादा खरीदे गए पॉपुलर स्मार्टफोन्स, देखें क्या आपका फोन है इस लिस्ट में
ई-कॉमर्स दिवाली सेल में होम अप्लायंसेस पर मिलेगा 70 फीसद तक का डिस्काउंट