Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वोडाफोन लाया SuperHour ऑफर, महज 16 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड 3जी/4जी डाटा

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Mon, 09 Jan 2017 11:58 AM (IST)

    रिलयांस जिओ को कड़ी टक्कर देने के लिए देश की दूसरी बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन इंडिया अपने यूजर्स के लिए SuperHour प्लान लेकर आई है ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। रिलयांस जिओ को कड़ी टक्कर देने के लिए देश की दूसरी बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन इंडिया अपने यूजर्स के लिए SuperHour प्लान लेकर आई है। कंपनी अपने यूजर को 1 घंटे के लिए अनलिमिटेड 4जी/3जी डाटा दे रही है। ये प्लान देश के लगभग सभी राज्यों में उपलब्ध होगा। इस प्लान की कीमत 16 रुपये से शुरु होगी। राज्य के मुताबिक इसकी कीमत कम ज्यादा हो सकती है। इसके साथ ही कंपनी महज 7 रुपये में अनलिमिटेड लोकल वॉयस कॉल्स (वोडाफोन के नेटवर्क पर) का भी प्लान लेकर आई है। इसकी वैधता भी 1 घंटे की है।

    2जी के लिए भी कंपनी ने लॉन्च किया प्लान?

    आपको बता दें कि 4जी/3जी के अलावा कंपनी ने 2जी यूजर्स के लिए भी एक प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 5 रुपये है। इसमें भी यूजर्स अनलिमिटेड लोकल वॉयस कॉल्स (वोडाफोन के नेटवर्क पर) कर सकते हैं।

    वोडाफोन के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी संदीप कटारिया ने बताया कि यह एक SuperHour पैक है। इसका मतलब कि यूजर दिन में 24 बार इस पैक को अपने वोडाफोन नंबर पर रिचार्ज कर सकता है। ये प्लान उन लोगों के लिए बेहतर है, जो डाउनलोडिंग ज्यादा करते हैं। आपको बता दें कि यह प्लान बिहार-झारखंड, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और आंध्र प्रदेश के लिए नहीं है।

    इससे पहले कंपनी ने अपने रेड प्लान को अपडेट किया था, जिसके तहत 499 रुपये में हर महीने 1 जीबी 3जी/ 4जी डाटा दिया जाएगा। साथ ही अगर यूजर का हैंडसेट 4जी है, तो उसे अतिरिक्त 2जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा। इसका मतलब 4जी हैंडसेट होने के स्थिति में यूजर को पूरे 3जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा। इसके साथ ही 100 लोकल/एसटीडी एसएमएस भी मिलेंगे। आपको बता दें कि यह सुविधा पहले 1699 रुपये के प्लान में मिलती थीं। वहीं, 699 रुपये वाले प्लान में भी ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल मिलेंगे। अगर यूजर को पास 4जी हैंडसेट है, तो उसे 4जीबी 4जी डाटा और दिया जाएगा। यानि यूजर को 4जी हैंडसेट की स्थिति में इस प्लान में 5जीबी डाटा दिया जाएगा। इस पैक में भी 100 एसएमएस दिए जाएंगे।

    खबरें और भी