विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिओ को टक्कर देने के लिए वोडाफोन ने निकाला बंपर ऑफर, मिलेगा 3जी डाटा और अनलिमिटेड लोकल वॉयस कॉल्स

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Updated: Tue, 08 Nov 2016 11:39 AM (IST)

डिजिटल कंपनी रिलायंस जिओ को टक्कर देने के लिए देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन ने एक शानदार प्लान लॉन्च किया हैप

News Article Hero Image

नई दिल्ली। डिजिटल कंपनी रिलायंस जिओ को टक्कर देने के लिए देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन ने एक शानदार ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत वोडाफोन यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल वॉयस कॉल्स के साथ 3जीबी 3जी इंटरनेट डाटा दिया जाएगा, जिसकी वैधता 28 दिनों की होगी। इसके लिए यूजर्स को 449 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। आपको बता दें कि यह ऑफर सिर्फ आज यानि 8 नवंबर तक ही वैध है।

इन यूजर्स को मिलेगा इस ऑफर का लाभ:

यह ऑफर सिर्फ चुनिंदा वोडाफोन यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। इस ऑफर का लाभ सिर्फ वही यूजर्स उठा सकते हैं, जिनके पास वोडाफोन की तरफ से इस ऑफर का एसएमएस आया हो। यूजर्स के पास कुछ इस तरह का एसएमएस आएगा।

प्राप्त खबरों की मानें तो वोडाफोन ने यह ऑफर यूजर्स के कॉल और इंटरनेट डाटा के इस्तेमाल को देखते हुए दिया है। यूजर्स को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए 449 रुपये का रिचार्ज कराना है, जिसके 4 घंटे बाद यह पैक यूजर के वोडाफोन नंबर पर एक्टिवेट कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि इस पैक को एक्टिवेट कराने से पहले एक बार कस्टमर केयर पर कॉल कर ये सुनिश्चित करें कि आप इस पैक के लिए योग्य हैं या नहीं।

जैसे की ऊपर बताया गया है की यह प्लान केवल आज तक के लिए ही उपलब्ध है। अगर आप इस ऑफर का लाभ नहीं उठा पाते तो वोडाफोन के कुछ अन्य प्लान भी हैं जो रिलायंस जिओ के लांच के बाद आये हैं। इनमे से कुछ निम्नलिखित है जिनका लाभ आप कभी भी उठा सकते हैं:

वोडाफोन का दिवाली ऑफर, कंपनी ने किया फ्री नेशनल रोमिंग का एलान

वोडाफोन लाया महज 55 रुपये में 1जीबी 3जी/4जी इंटरनेट डाटा

जाहिर है कि रिलायंस जिओ की लांचिंग के बाद से ही हर टेलिकॉम कंपनी ने यूजर्स के लिए सस्ते से सस्ता प्लान पेश किया है। ऐसे में यह कहना अनुचित नहीं होगा की टेलिकॉम कंपनियों के बीच चल रही प्राइस वार का सबसे बड़ा फायदा यूजर्स को मिल रहा है।

यह भी पढ़े,

महज 51 रुपये में खरीदें 7999 रुपये वाला स्मार्टफोन, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

सैमसंग एप्पल की राह पर रिलायंस भी, लाइफ स्मार्टफोन हुआ ब्लास्ट

ऐसे जानें आपका फोन 4जी सपोर्ट करता है या नहीं