विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जल्द मुहैया होगी व्हाट्स एप कॉलिंग की सुविधा

By Edited By:
Updated: Sat, 12 Apr 2014 01:35 PM (IST)

इंटरनेट पर आधारित एप व्हाट्स एप से अब तक यूजर्स मल्टीमीडिया तो शेयर करते ही थे अब इसमें वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी उपलब्ध हो जाएगी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इंटरनेट पर आधारित एप व्हाट्स एप से अब तक यूजर्स मल्टीमीडिया तो शेयर करते ही थे अब इसमें वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी उपलब्ध हो जाएगी।

सीइओ जैन कॉम ने व्हाट्स एप पर नया फीचर वॉयस कॉलिंग इस वर्ष के मध्य तक उपलब्ध कराने का वादा किया है।

ट्रांसलेटर्स के द्वारा यह बात सामने आयी है कि उन्हें कुछ ऐसे शब्द हिंदी में अनुवाद करने मिले हैं जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि व्हाट्स एप कॉलिंग की सुविधा प्रोसेस में है। इन्हें हैंग अप, इनकमिंग कॉल्स, और आउटगोइंग कॉल्स वर्डस भी दिए गए हैं। यह एक इशारा है कि यूजर्स को जल्द ही वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलने वाली है।

शुरु में इसे एंड्रायड व आइओएस डिवाइसेज पर मुहैया कराया जाएगा और बाद में ब्लैकबेरी और विंडोज फोन को भी।

पढ़ें: व्हाट्स एप पर नए प्राइवेसी फीचर्स

पढ़ें: व्हाट्स एप नोकिया आशा 501 पर