Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यह क्या! इन 5 स्मार्टफोन्स पर दिसंबर के बाद बंद हो जाएगा व्हाट्सएप

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 03 Nov 2016 12:00 PM (IST)

    अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ देर रात तक चैटिंग, फोटो शेयर करना या फिर ग्रुप पर ढेर सारी बातें करना तो आप सभी को पसंद ही होगा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। मैसेजिंग एप व्हाट्सएप पर अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ देर रात तक चैटिंग, फोटो शेयर करना या फिर ग्रुप पर ढेर सारी बातें करना तो आप सभी को पसंद होगा। लेकिन अगर आपको ये पता चले की व्हाट्सएप जल्द ही बंद हो जाएगा तब आपका क्या रिएक्शन होगा? दरअसल, व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बुरी खबर है। दिसंबर के बाद कई स्मार्टफोन्स पर व्हाट्सएप चलना बंद हो जाएगा। हालांकि, कंपनी इस बात की घोषणा पहले भी कर चुकी है कि किन-किन फोन्स पर सर्विस बंद की जाएगी। ऐसे में आज हम आपको 5 स्मार्टफोन्स के बारे में बताएंगे जिनपर 31 दिसंबर के बाद व्हाट्सएप इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

    किन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा व्हाट्सएप?

    नोकिया E6
    नोकिया 5233
    नोकिया C5
    नोकिया आशा 306
    नोकिया E52

    आपको बता दें कि 31 दिसंबर 2016 के बाद इन पांचों फोन्स पर व्हाट्सएप सर्विस बंद कर दी जाएगी। इसके अलावा व्हाट्सएप इस साल के अंत तक ब्लैकबेरी, नोकिया और कई पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम्स पर अपनी सेवा बंद करने जा रहा है। यही नहीं, नोकिया एस40, नोकिया सिंबियन एस60, एंड्रॉयड2.1, 2.2 और विंडोज फोन 7.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी व्हाट्सएप सपोर्ट नहीं करेगा। कंपनी ने बताया है कि व्हाट्सएप यूजर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। कंपनी ने दावा किया है कि हर 7 में से 1 व्यक्ति व्हाट्सएप का इस्तेमाल करता है।

    यह भी पढ़े,

    एप्पल घटा सकता है अपने इस प्रोडेक्ट की कीमत, जानें कब और कितनी

    रिलायंस जिओ के बाद ये कंपनी देगी पूरे देश में 4जी सर्विस

    जानिए रिलायंस जिओ का पूरा सच, होम डिलीवरी के झांसे में न आए