Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    WWDC 2017: जानिए डेवलपर्स कांफ्रेंस में एप्पल ने किए क्या बड़े बदलाव

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 06 Jun 2017 04:13 PM (IST)

    इस पोस्ट में WWDC 2017 में क्या खास बातें रही या इस दौरान क्या फीचर जोड़े गए ये हम आपको बताने जा रहे हैं ...और पढ़ें

    WWDC 2017: जानिए डेवलपर्स कांफ्रेंस में एप्पल ने किए क्या बड़े बदलाव
    WWDC 2017: जानिए डेवलपर्स कांफ्रेंस में एप्पल ने किए क्या बड़े बदलाव

    नई दिल्ली (जेएनएन)। कैलिफोर्निया के सैन जोस में हुई एप्पल की सालाना डेवलपर्स कांफ्रेंस में कंपनी ने कुछ नए वर्जन, नए फीचर्स और नए गैजेट्टस लॉन्‍च किए हैं। इस कांफ्रेंस की शुरुआत करते हुए एप्पल प्रमुख टिम कुक ने कहा “मैं इतना खुश हूं कि मैं बता नहीं सकता।” उन्होंने सेन जोंस को हॉर्ट ऑफ सिलिकॉन वैली कहा। उन्होंने कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा WWDC है। कुक ने बताया कि इसमें करीब 75 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि सेन जोंस में एप्पल कि डेवलपर कांफ्रेंस की शुरुआत हुए 15 साल बीत चुके हैं। कुक ने कहा कि यहां पर 16 मिलियन रजिस्टर्ड डेवलपर हैं। आइये जानते हैं इस खास इवेंट की खास बातें और जानते हैं कि एप्पल ने किन प्रोडक्‍ट्स में क्‍या फीचर जोड़े हैं।

    tvOS:

    टीवी ओएस के बारे में बारे में एप्पल के पास कहने के लिए केवल एक ही बात है। एप्पल टीवी पर प्राइम वीडियो जल्‍द ही आने वाला है जो कि टीवी एप्पल एप पर भी उपलबध होगा। सीईओ टिम कुक ने इस साल में और विस्‍तार की बातें कही हैं।

    watchOS 4:

    एप्पल ने वॉच ओएस का नया वर्जन लॉन्‍च किया है। यह वो सॉफ्टवेयर है जो कि एप्पल वॉच को पावर देता है। पिछले साल के मुकाबले इसमें बहुत कुछ रोचक फीचर्स हैं जो कि साल के अंत तक सामने आएंगे।

    macOS High Sierra:

    एप्पल एसवीपी क्रेग ने कहा कि ऐपल इस साल मैक ओएस अपडेट नहीं कर रहा है, इसकी बजाय कंपनी ने यह साल इसके परफेक्‍शन में लगाया है। इसमें सफारी, ऑटोप्‍ले वीडियो ब्‍लॉकिंग और इंटेलीजेंट प्रीवेंशन भी शामिल है।

    New Macs, including the iMac Pro:

    एप्पल आईमैक का डिस्‍प्‍ले पहले से बेहतर बनाया गया है। इसका प्रोसेसर फास्‍ट किया गया है। ग्राफिक्‍स परफॉर्मर अच्‍छा किया गया है। यह वीआर कंटेट क्रिएशन के लिए सूटेबल होगा। मैकबुक एयर में फास्‍ट चिप लगी होगी। 13 इंची मैकबुक प्रो की कीमत इंट्री लेवल पर कम होगी।

    यह भी पढ़ें:

    एप्पल के iOS 11, मैक, वॉच और icloud में कई खूबियां: टिम कुक

    चीन ने किया 25 करोड़ कंप्यूटर्स पर साइबर अटैक, प्रभावित होने वाले देशों में भारत टॉप पर

    भारत में जल्द लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन, यूजर्स को है बेसब्री से इंतजार

    खबरें और भी