विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाओमी Mi 6 स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च, जानें इससे जुड़ी सभी बातें

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Tue, 11 Apr 2017 10:09 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 11 Apr 2017 11:00 AM (GMT+05:30)

शाओमी आज अपना नया स्मार्टफोन Mi 6 को लॉन्च करने वाली है। इसके साथ Mi 6 प्लस को भी लॉन्च किया जा सकता है

शाओमी Mi 6 स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च, जानें इससे जुड़ी सभी बातें
शाओमी Mi 6 स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च, जानें इससे जुड़ी सभी बातें

नई दिल्ली (जेएनएन)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी आज अपने बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन शाओमी Mi 6 को लॉन्च करने वाली है। इस बात की घोषणा कंपनी के सीईओ Lei Jun ने की है। इसके अलावा कंपनी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया में माध्यम से भी दी है। तो आइये नजर डालते है इससे जुड़ी अभी तक की सभी बातों पर।

शाओमी के फ्लैगशिप डिवाइस Mi 6 स्मार्टफोन को लेकर पिछले काफी दिनों से खबरें आ रही थी। खबरों की मानें तो शाओमी कंपनी Mi 6 के साथ Mi 6 प्लस को भी पेश कर सकती है। इन दोनों स्मार्टफोन्स यानी शाओमी Mi 6 और Mi 6 प्लस स्मार्टफोन को लेकर काफी लीक सामने आए हैं, जो इन फोन्स के फीचर्स से पर्दा उठाते हैं।

फोन के फीचर्स का हुआ खुलासा:

Mi 6 स्मार्टफोन की पहली लीक हुई तस्वीरों से ड्यूल कैमरा सेंसर होने का खुलासा हुआ है। Mi 6 में 30 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। उम्मीद है कि कंपनी शाओमी Mi 6 में 5.15 इंच की स्क्रीन और Mi 6 प्लस में 5.7 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। शाओमी Mi 6 और Mi 6 प्लस में 2.45GHz स्नेपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दी गई होगी। इस फोन को 32 जीबी, 64 जीबी औऱ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया जा सकता है।

कैमरा:

अगर कैमरा की बात की जाए तो Mi 6 स्मार्टफोन में 19 मेगापिक्सल का सोनी IMX400 सेंसर और एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा सेंसर फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, Mi 6 प्लस स्मार्टफोन में एक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। ये कैमरा ड्यूल सोनी IMX362 सेंसर से लैस होगा। इसके साथ भी इसमें जो फ्रंट फेसिंग कैमरा आपको मिलेगा वह अल्ट्रापिक्सल सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का हो सकता है।

बैटरी:

Mi 6 में 3200mAh की बैटरी भी दी जा सकती है। वहीं, Mi 6 प्लस में 4500mAh क्षमता की बैटरी दी जा सकती है। शाओमी Mi 6 एंड्रायड मार्शमैलो पर काम करेगा। वहीं, शाओमी Mi 6 प्लस स्मार्टफोन में एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करेगा।

कीमत हुई लीक:

आपको बता दें कि इससे पहले एक खबर में Mi 6 और Mi 6 प्लस की कीमतों का खुलासा हुआ था। आने वाला शाओमी Mi 6 कथित तौर पर 4 GB रैम + 32 GB स्टोरेज, 4 GB + 64 GB, 6 GB + 128 GB वेरिएंट में आएगा। इनकी कीमत क्रमशः 1,999 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये), 2,299 चीनी युआन (करीब 21,800 रुपये) और 2,699 चीनी युआन (करीब 25,600 रुपये) होगी। वहीं, बड़े शाओमी Mi 6 प्लस को 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज, 6 GB + 128 GB, 8 GB + 256 GB वेरिएंट में क्रमशः 2,599 चीनी युआन (करीब 24,700 रुपये), 2,999 चीनी युआन (करीब 28,500 रुपये) और 3,499 चीनी युआन (करीब 33,200 रुपये) में लॉन्च किया जाएगा।

 यह भी पढ़ें,

सैमसंग Galaxy C7 Pro भारत में बिक्री के लिए हुआ उपलब्ध, मिल रहा 8550 रुपये तक का ऑफर

Samsung गैलेक्सी S8 प्लस प्री ऑर्डर के लिया हुआ उपलब्ध, 6GB रैम और 128 GB स्टोरेज से है लैस

8 जीबी रैम और ड्यूल कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है OnePlus 5

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।