Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शाओमी रेडमी 4 की दूसरी फ्लैश सेल अमेजन पर होगी शुरू, कीमत 6999 रुपये से है शुरू

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 30 May 2017 10:30 AM (IST)

    शाओमी रेडमी 4 की आज दूसरी फ्लैश सेल का आयोजन किया जाना है। इस फोन की सेल अमेजन और मी.कॉम पर की जाएगी ...और पढ़ें

    शाओमी रेडमी 4 की दूसरी फ्लैश सेल अमेजन पर होगी शुरू, कीमत 6999 रुपये से है शुरू
    शाओमी रेडमी 4 की दूसरी फ्लैश सेल अमेजन पर होगी शुरू, कीमत 6999 रुपये से है शुरू

    नई दिल्ली (जेएनएन)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी के रेडमी 4 हैंडसेट की आज दूसरी फ्लैश सेल है। यह सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट mi.com पर 12 बजे से शुरु होगी। रैम और स्टोरेज के आधार पर यह फोन तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगा। पहला वेरिएंट 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज से लैस है जिसकी कीमत 6,999 रुपये है। दूसरा वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है जिसकी कीमत 8,999 रुपये है। वहीं, तीसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है जिसकी कीमत 10,999 रुपये है। 

    पहली फ्लैश सेल में हुई रिकॉर्ड तोड़ बिक्री:

    फोन ने पहली सेल में रिकॉर्ड दर्ज किया है। आपको बता दें कि रेडमी 4 की पहली फ्लैश सेल में मात्र 8 मिनट में 250,000 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस बात की पुष्टि शाओमी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिये की।

    Xiaomi Redmi 4 के फीचर्स:

    इसमें 2.5 डी कर्व्ड ग्लास के साथ 5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर से लैस है। यह फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है जिसपर MIUI 8 की स्कीन दी गई है। कंपनी ने दावा किया है कि इसमें नॉगट अपडेट दिया जाएगा। इसकी इंटरनल मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें हाइब्रिड सिम दी गई है। यानि यूजर दो सिम या एक सिम और एक एसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं।

    कैमरा और बैटरी भी है खास:

    फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 एमपी का रियर कैमरा दिया गया है, जो f/2.2 अपर्चर, 5-लेंस सिस्टम, पीडीएएफ और ड्यूल एलईडी फ्लैश से लैस है। साथ ही इसमें f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, ब्लूटूथ 4.1 और वाई-फाई 802.11 a/b/g/n जैसे विकल्प दिए गए हैं। फोन को पावर देने के लिए फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ 4100 एमएएच की बैटरी दी गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    Oppo R11 की लाइव फोटोज और वीडियो हुई लीक, 10 जून को आएगा सामने

    Xiaomi Mi 6c स्मार्टफोन ऑनलाइन किया गया स्पॉट, स्नैपड्रैगन 660 और 6 जीबी रैम से हो सकता है लैस

    OnePlus 5 ने पेश किया रेफरल प्रोग्राम, जानें ग्राहकों को मिलेगा क्या फायदा