Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दमदार बैटरी और कैमरा से लैस इस स्मार्टफोन की बिक्री फ्लिपकार्ट पर होगी शुरु

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 28 Jun 2017 10:07 AM (IST)

    शाओमी रेडमी नोट 4 आज फ्लिपकार्ट और कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा ...और पढ़ें

    दमदार बैटरी और कैमरा से लैस इस स्मार्टफोन की बिक्री फ्लिपकार्ट पर होगी शुरु
    दमदार बैटरी और कैमरा से लैस इस स्मार्टफोन की बिक्री फ्लिपकार्ट पर होगी शुरु

    नई दिल्ली (जेएनएन)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी के लोकप्रिय हैंडसेट रेडमी नोट 4 की सेल आज दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरु होगी। साथ ही इस फोन को कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकता है। यह फोन गोल्ड, ग्रे, मैट ब्लैक और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। जैसा की हम सभी जानते हैं कि फोन की सेल शुरु होने के कुछ ही मिनटों बाद यह आउट ऑफ स्टॉक हो जाता है। ऐसे में अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन सेलेक्ट करें, इससे आप फोन को आउट ऑफ स्टॉक होने से पहले ऑर्डर कर पाएंगे। 

    शाओमी रेडमी नोट 4 के वेरिएंट और कीमत:

    इसे तीन वेरिएंट में पेश किया गया था। पहला वेरिएंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है जिसकी कीमत 10,999 रुपये है। इसके अलावा तीसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है जिसकी कीमत 12,999 रुपये है। इसे गोल्ड, ग्रे, मैट ब्लैक और सिल्वर कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा।

    शाओमी रेडमी नोट 4 के फीचर्स:

    इस फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 2.0 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 5.6 जीपीयू दिया गया है। इसकी इंटरनल मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही शाओमी रेडमी नोट 4 एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 एमपी CMOS के साथ रियर और 5 एमपी फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसका रियर कैमरा एलईडी फ्लैश, PDAF, f/2.0 अपर्चर जैसे फीचर्स से लैस है। इसमें 4100 एमएएच की बैटरी दी गई होगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

    यह भी पढ़ें:

    यह कंपनी दे रही 1 साल के लिए फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन, मिल रहा अतिरिक्त डाटा और अन्य ऑफर

    बड़े साइबर अटैक की चपेट में दुनिया, एटीएम समेत अन्य सेवाएं ठप्प

    Pre GST Sale: एप्पल से लेकर सैमसंग तक मिल रहा 31000 रुपये तक का डिस्काउंट
     

    खबरें और भी