Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शाओमी ने आयोजित की वैलेंटाइन डे सेल, इन प्रोडेक्ट्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 14 Feb 2017 02:00 PM (IST)

    एप्पल और एचटीसी के बाद अब चीन की कंपनी शाओमी ने भी वैलेंटाइन सेल का आयोजन किया है। यह सेल शाओमी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट mi.com पर आयोजित की जा रही ...और पढ़ें

    शाओमी ने आयोजित की वैलेंटाइन डे सेल, इन प्रोडेक्ट्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
    शाओमी ने आयोजित की वैलेंटाइन डे सेल, इन प्रोडेक्ट्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

    नई दिल्ली। वैलेंटाइन डे के मौके पर हर कंपनी कोई न कोई ऑफर दे रही है। एप्पल और एचटीसी के बाद अब चीन की कंपनी शाओमी ने भी वैलेंटाइन सेल का आयोजन किया है। यह सेल शाओमी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट mi.com पर आयोजित की जा रही है। सेल के दौरान ग्राहकों को कई प्रोडेक्ट्स और एक्सेसरीज पर छूट दी जाएगी। आपको बता दें कि यह सेल 10 बजे से शुरु हो चुकी है और यह केवल आज के लिए आयोजित की गई है। तो चलिए आपको शाओमी द्वारा दिए जा रहे वैलेंटाइन डे के इस ऑफर के बारे में विस्तार से बता देते हैं।

    किन प्रोडेक्ट्स पर मिलेगा डिस्काउंट: शाओमी मी एयर प्यूरिफायर 12,298 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस प्रोडेक्ट पर 200 रुपये की छूट दी जा रही है। मी एयर प्यूरिफायर के साथ ग्राहकों को फिल्टर भी दिया जाएगा। इसके साथ ही 20000 एमएएच का पावर बैंक 1,699 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें डुअल यूएसबी पोर्ट और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। वहीं, शाओमी मी बैंड 799 रुपये में खरीदा जा सकता है। मी ब्लूटूथ स्पीकर 1,999 रुपये में उपलब्ध है।

    मी वीआर प्ले 999 रुपये में उपलब्ध है। कंपनी ने बताया है कि जो भी ग्राहक सेल के दौरान शॉपिंग करेगा, उसे मी का कीचेन फ्री दिया जाएगा। यह ऑफर केवल पहले 1000 ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है।

    यह भी पढ़े,

    साल 2016 में भारत में बिके 2.58 करोड़ स्मार्टफोन, 25 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सैमसंग पहले स्थान पर बरकरार

    रिलायंस जिओ ने एयरटेल, वोडाफोन और आईडिया को किया Valentine Day विश

    इस Valentines Day अपने पार्टनर को गिफ्ट करें iPhone 5s, मिल रहा 6000 रुपये तक का कैशबैक