Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ‘वर्चुअल रियलिटी वीडियोज’ को सपोर्ट करेगा यू-ट्यूब एप

    By Monika minalEdited By:
    Updated: Fri, 06 Nov 2015 04:37 PM (IST)

    यूट्यूब ने अपने एंड्रायड एप के लिए दो नये फीचर्स की घोषणा की है। नई टेक्‍नोलॉजी को अपना बड़ा प्‍लेटफार्म देते हुए ये नये फीचर्स वीडियो साइट के वर्चुअल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। यूट्यूब ने अपने एंड्रायड एप के लिए दो नये फीचर्स की घोषणा की है। नई टेक्नोलॉजी को अपना बड़ा प्लेटफार्म देते हुए ये नये फीचर्स वीडियो साइट के वर्चुअल रियलिटी के उपयोग का विस्तार करेगा।

    यह एप अब VR वीडियो को सपोर्ट करता है जो दर्शकों को 360 डिग्री के फिल्म्स देगा।इसे देखने के लिए यूजर को यूट्यूब एप पर वर्चुअल रियलिटी वीडियो को लेना होगा, VR मोड के लिए वीडियो के बटन को क्लिक करना होगा और फोन को अल्फाबेट इंक के कार्डबोर्ड डिवाइस पर रखने से यह एक गैजेट बन गया जो VR व्यूइंग एक्सपीरिएंस प्रदान करेगा।

    Whatsapp से ऐसे करें YouTube वीडियो डाउनलोड, बनाये अपनी म्यूजिक गैलरी

    वर्चुअल रियलिटी कंटेंट के निर्माता कार्डबोर्ड व्यूअल के साथ उपयुक्त VR वीडियोज को सीधे यू-ट्यूब से अपलोड कर सकते हैं। यूट्यूब ने बताया कि यहां दर्जनों VR वीडियोज हैं जिसमें एक "Hunger Games" मूवीज का भी है। यूट्यूब ने यह भी घोषणा किया कि यूजर्स इसके वीडियोज के विशाल लाइब्रेरी को देख सकेंगे। यूट्यूब ने कहा कि ये वीडियोज IMAX theater स्क्रीन के वीडियोज की तरह ही होंगे।