विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ वाटर प्रूफ विक्डलीक वैम्मी पैजन एक्स

By Edited By:
Updated: Thu, 27 Feb 2014 01:44 PM (IST)

वैम्मी पैजन एक्स ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ आने वाला विक्डलीक का पहला हैंडसेट है। प्रोसेसर के साथ इसमें यूजर्स को आकर्षित करने वाली एक नई तकनीक भी है जिससे आपका हैंडसेट होगा बिल्कुल वाटर प्रूफ।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। वैम्मी पैजन एक्स ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ आने वाला विक्डलीक का पहला हैंडसेट है। प्रोसेसर के साथ इसमें यूजर्स को आकर्षित करने वाली एक नई तकनीक भी है जिससे आपका हैंडसेट होगा बिल्कुल वाटर प्रूफ।

5 इंच फुल एचडी डिसप्ले व 13 मेगापिक्सल फुल एचडी कैमरे के साथ इस हैंडसेट में 2500 एमएएच की बैटरी भी है। इसके साथ ही वैम्मी पैजन एक्स डुअल सिम और एंड्रायड 4.2 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आया है। इसके अलावा इसमें 2 जीबी रैम, 16 जीबी इंटर्नल मेमोरी है जिसे माइक्रो एस डी कार्ड से 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इस फोन की सबसे अच्छी बात है कि यह हैंडसेट वाटर प्रूफ है। वैम्मी पैजन एक्स एक्वा प्रोटेक्ट टेक्नॉलॉजी पर बेस्ड है। इस तकनीक के सहारे यह 30 मिनट तक पानी में रह सकता है। इसकी कीमत मात्र 22,500 रुपये रखी गई है।

विक्डलीक का वैम्मी टाइटन 3

इस कीमत पर विक्डलीक के नए हैंडसेट को इसे बस एक सेट इंटेक्स एक्वा ऑक्टा ही टक्कर दे सकता है। हालांकि इंटेक्स स्मार्टफोन में भी यही मीडिया टेक ऑक्टा कोर प्रोसेसर है लेकिन इसमें वाटर प्रूफ तकनीक नहीं है। माइक्रोमैक्स जल्द ही ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ कैनवस नाइट लांच करने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत 20,000 रुपये रखी जाएगी।