Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भारत के इन बीच पर भी होती है 'सीक्रेट पार्टीज'

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Thu, 04 Aug 2016 11:11 AM (GMT+05:30)

    फ्रांस, इटली, ब्राजील या आस्ट्रेलिया के बारे में अगर ये कहा जाये तो कोई भी विश्वास कर लेगा लेकिन भारत में न्यूड पार्टीज के बारे में सुनकर चौंकना लाजि ...और पढ़ें

    भारत के इन बीच पर भी होती है 'सीक्रेट पार्टीज'
    भारत के इन बीच पर भी होती है 'सीक्रेट पार्टीज'

    न्यूड पार्टीज और वो भी भारत में क्यों सुनकर चौंक गये न आप जी हां ये बात बिल्कुल सच है।

    फ्रांस, इटली, ब्राजील या आस्ट्रेलिया के बारे में अगर ये कहा जाये तो कोई भी विश्वास कर लेगा लेकिन भारत में ऐसी पार्टीज के बारे में सुनकर चौंकना लाजिमी है। ऐसा शायद इसलिए भी क्योंकि सार्वजनिक स्थल में निर्वस्त्र घूमना भारतीय कानून के खिलाफ है। ट्रेवलइंडिया.कॉ केअनुसार भारत में भी कुछ ऐसे बीच मौजूद हैं जो न्यूड विजिटर का स्वागत करते आए हैं। जी हां, आज हम आपको कुछ ऐसे बीच के बारे में बताएंगे जहां न्यूड पार्टीज आम बात है।

    1. अगाती आईलैंड बीच, लक्षद्वीप

    नारियल और ताड़ के ऊंचे पेड़ों से घिरा हुआ ये बीच कोरल रीफ और लगून से भरा हुआ है। अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिये प्रसिद्ध इस बीच पर लोगों का टॉपलेस घूमना आम है। कभी-कभी तो पूरी तरह से नग्न होकर यहां आये पर्यटन समुद्र की लहरों का लुत्फ भी उठाते हैं।

    2. ओम बीच, गोकर्ना, कर्नाटक

    ताजे पानी के दो स्प्रिंग से सुशोभित यह खूबसूरत बीच ओम के आकार का बना हुआ है। हरे-भरे नजारों से घिरा ये बीच हरियाली का तो एहसास दिलाएगा ही साथ ही यहां आपको कपड़ों से भी आजादी मिलेगी।

    3. पैराडाइज बीच, गोकर्ना

    कर्नाटका के इस बीच में कई बार ऐसी पार्टियां हुई हैं जहां आपको कुछ भी पहनना मना है। यहां तक कि नाविकों को भी ऐसी पार्टियों में लोगों को ले जाने में शर्म आती है। अगर आप यहां जाएंगे तो आपको ऐसे ग्रुप जरूर मिल जाएगा।

    4. मरारी बीच, केरल

    केरल का मरारी बीच पर आपको बहुत से नारियल के पेड़ भी मिल जाएंगे। ये बीच बेहद खूबसूरत है। ये उन लोगों के लिये एक दम परफेक्ट हैं जिन्हें पार्टीज बहुत पसंद हैं और छिपकर अपनी बॉडी को शो ऑफ करना चाहते हैं।

    खबरें और भी

    READ: यहां भूत-प्रेत बढ़ा रहे हैं पर्यटन

    5. ओजरान बीच, गोवा

    गोवा का जिक्र तो बहुत होता है लेकिन गोवा के इस बीच का जिक्र बहुत कम होता है। इसका मतलब ये नही कि यहां किसी प्रकार की सुविधा की कमी है। दरअसल इस बीच को ढूंढ पाना थोड़ा मुश्किल जरूर है। यहां आकर आप गोवा की भीड़ को भूल जाओगे और अकेले पड़े इस खूबसूरत बीच में न्यूड पार्टी का लुत्फ उठाओगे।

    READ: क्या आपने देखा है भारत का फ्रांस

    READ: इन खतरनाक जगहों के लिए भी जाना जाता है भारत