विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आगरा में बालक से दुष्कर्म करता और भीख मंगवाता मौलवी

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Wed, 17 Aug 2016 08:40 AM (IST)

आगरा का एक मौलवी ने बालक को शिक्षा देने के बहाने गोद ले लिया। वह बालक को धमकी देकर भीख मंगवाता और उससे दुष्कर्म करता रहा।

News Article Hero Image

आगरा (जेएनएन)। एक मौलवी ने नौ वर्षीय बालक को शिक्षा देने के बहाने उसके परिवार से गोद ले लिया। बालक को धमकी देकर भीख मंगवाने के साथ उससे दुष्कर्म करता रहा। अपनी करतूत छिपाने के लिए बालक को भूत-प्रेत का भय दिखाता। चंगुल से छूट कर भागे बालक द्वारा जानकारी परिजनों को देने पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

एक महिला बेटे को पढऩे के लिए अपने परिचित के घर छोड़ गई थी। इस परिचित की खुद को मौलवी बताने वाले मोहम्मद रिजवान की दो सप्ताह पूर्व मुलाकात हुई। बताया कि उसने मदरसा खोला है। उसने बालक को पढ़ाने और हाफिज बनाने का आश्वासन देकर बालक को साथ रखने को कहा तो परिवार राजी हो गया। परिजनों का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व बालक मौलवी के चंगुल से भाग निकला। उसने मां को कहानी बताई, तो सुनकर होश उड़ गए। मां के अनुसार मौलवी रिजवान उनके बेटे को सुबह घर से लेकर निकल जाता था। उसे हाथरस और अलीगढ़ ले जाकर भीख मंगवाता। कई बार दुष्कर्म किया। परिजनों ने बीती रात एत्माद्दौला थाने पहुंच उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष शत्रुंजय सिंह ने बताया आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।