विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमरनाथयात्रा पर गए अलीगढ़ के 250 लोग कश्मीर में फंसे

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Sat, 09 Jul 2016 08:53 PM (IST)

कश्मीर में आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद भड़की हिंसा का असर अमरनाथ यात्रा पर पड़ा है।

News Article Hero Image

अलीगढ़ (जेएनएन)। कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद भड़की हिंसा का असर अमरनाथ यात्रा पर भी पड़ा है। घाटी के कई इलाकों में कर्फ्यू लगने से अलीगढ़ से यात्रा पर गए 250 श्रद्धालु श्रीनगर व बालटाल में फंस गए हैं, जिनके निकलने की संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है।

उत्तर प्रदेश के अन्य समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें

अलीगढ़ से भी बड़ी संख्या में भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए गए हैं। दो बसों से अलीगढ़ के श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर शुक्रवार को लौट रहे थे, तभी आतंकवादी बुरहान के मारे जाने पर श्रीनगर में ङ्क्षहसा भड़क गई और प्रशासन को कई इलाकों में कफ्र्यू लगाना पड़ा। अमरनाथ यात्रियों को जहां की तहां रोक दिया गया। अलीगढ़ के यात्रियों की दो बसें श्रीनगर में पंत चौक पर रोक दी गईं। यात्रा पर गए अमरनाथ सेवा मंडल ब्रज शाखा के प्रधान सेवादार पंकज वाष्र्णेय ने बताया कि दोनों बसों में करीब सौ यात्री हैं। इनके अलावा बालटाल पर करीब 150 यात्री रोक दिए गए हैं। पंकज शर्मा आदि ने बताया कि अभी यात्रियों के श्रीनगर से निकलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं, क्योंकि पूरे क्षेत्र में कर्फ्यू है। एक तरफ से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे तो दूसरी तरफ से हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं, जिससे माहौल तनावपूर्ण है। अमरनाथ जाने वाले यात्रियों में कई दंपती भी हैं। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं के फंसे होने की संभावना है। इनमें सबसे अधिक उत्तर प्रदेश के हैं।