विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सांप्रदायिक दंगों में आजम खां की अहम भूमिका : कल्बे जवाद

By Edited By:
Updated: Wed, 27 Aug 2014 11:45 PM (IST)

News Article Hero Image

अंबेडकरनगर : उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक दंगों की बाढ़ सी आ गई है। इसमें प्रदेश सरकार की असफलता, जिला प्रशासन की अक्षमता के अलावा हुकूमत के काबीना वजीर मोहम्मद आजम खां की भी भूमिका महत्वपूर्ण है। यह आरोप है शिया धर्म गुरु तथा ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना सैय्यद कल्बे जवाद नकवी ने लगाए।

कल्बे जवाद बुधवार को जिले के दौरे पर आए थे। इसी के तहत वह नगर के मीरानपुर स्थित इमामबाड़ा राजा साहब में पत्रकारों से मुखातिब थे। मौलाना ने कहा कि जुमअतुल विदा के दिन उक्त काबीना वजीर के इशारे पर शिया धर्म गुरुओं सहित निरीह लोगों पर पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया, जो आजाद हिंदुस्तान की पहली घटना है। इसमें तमाम उलमा-ए-कराम को न केवल पीटा गया वरन अपमानित करने में भी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी गई। उन्होंने दावा किया कि आजम खान अखिलेश यादव के स्थान पर स्वयं मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं। अभी तक हुए दंगे इसी की एक कड़ी हैं। कल्बे जवाद ने छह सितंबर को लखनऊ स्थित बड़ा इमामबाड़ा परिसर में विश्व स्तर पर फैले आतंकवाद के खिलाफ बड़े पैमाने पर रैली आयोजित करने के एलान के साथ ही सभी अमन पसंद लोगों से भागीदारी की भी अपील की।