विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा ने किसानों के साथ की मन की बात

By Edited By:
Published: Fri, 18 Mar 2016 11:38 PM (IST)

अमेठी : भाजपा ने शुक्रवार को पार्टी के नव निर्मित कार्यालय में किसानों के साथ मन की बात की। गांव गर

News Article Hero Image

अमेठी : भाजपा ने शुक्रवार को पार्टी के नव निर्मित कार्यालय में किसानों के साथ मन की बात की। गांव गरीब किसान सम्मान समारोह के बहाने मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया गया। बजट पर किसानों से सीधी बात हुई तो मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी द्वारा अमेठी के विकास को नई ऊंचाई देने की कोशिशों की सराहना भी की गई। होली के पर्व के ठीक पहले घर-घर महिलाओं को साड़ी का तोहफा भेजने को किसानों ने स्मृति की अच्छी सोच बताई। कहा कि इससे रिश्ते तो मजबूत होते ही हैं। साथ ही भावनाएं भी एक दूसरे से जुड़ती हैं। भाजपा नेताओं ने किसानों के विचारों को सुना। सभी ने एक स्वर में कहा कि बिना गांव गरीब व किसान के विकास के कुछ भी नहीं हो सकता है। मोदी सरकार ने विकास को गांव की ओर लाने की कोशिश की है। बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि पहली बार देश में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ऐसा बजट पेश किया जिसके केंद्र में गांव गरीब और किसान है। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री दीनानाथ भाष्कर ने कहा कि किसानों को मजबूत करने के लिए सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि जिले के हर मंडल से दो-दो किसान सम्मान के लिए नामित किए गए हैं। मोदी सरकार के बजट में जो लक्ष्य निर्धारित हैं उसके अनुसार वर्ष 2022 तक सभी गांव, गरीब व किसानों की आमदनी दुगुनी होगी। किसानों की फसल बीमा के लिए पांच हजार पांच सौ करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। जिससे किसानों की फसल का बीमा किया जा सके। सम्मान समारोह को पूर्व विधायक तेजभान सिंह, गुलाब सिंह, कुंवर अनंत विक्रम सिंह, गोविंद सिंह चौहान, उमाशंकर पांडे ने भी संबोधित किया। रमेश तिवारी, गिरीश शुक्ला, सुनील भैया, अतुल, अनिल पांडे, चंद्रमौलि सिंह, राजेंद्र चौधरी, काली बक्स सिंह, प्रवीण सिंह, रमाशंकर यादव, राजीव शुक्ल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विंदेश्वरी दूबे ने किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।