विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेठी में राहुल गांधी के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, घंटों लगी रही लाइन

By Dharmendra PandeyEdited By:
Updated: Thu, 01 Sep 2016 11:39 PM (IST)

राहुल अपने संसदीय क्षेत्र में जनता दरबार अक्सर लगाते हैं लेकिन 2017 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। इस बार उनके दरबार में काफी भीड़ भी उमड़ी।

News Article Hero Image

अमेठी (जेएनएन)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे में आज दूसरे दिन जनता दरबार लगाया। मुंशीगंज गेस्ट हाउस में लगे जनता दरबार में सैकड़ों फरियादी उमड़े, इस कारण से उनको निर्धारित समय से अधिक देर तक वहां पर रुकना पड़ा। राहुल गांधी के जनता दरबार में सैकड़ों लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। राहुल गांधी आज सुबह 9.30 बजे से मुंशीगंज गेस्ट हाउस में काफी व्यस्त थे।

तस्वीरों में देखें-नए सपने लेकर अपनों के बीच राहुल गांधी

अपनी पार्टी के विधायक प्रत्याशियों के साथ पदाधिकारियों के साथ उनकी बैठक करीब एक घंटा तक चली। इसके बाद उनको जनता दरबार में 10:30 से 12:30 तक लोगों के साथ मिलना था। उनके दरबार में सैकड़ों फरियादियों की भीड़ जमा होने के कारण करीब 1:30 तक वह उनकी बात सुनते रहे। इस दौरान भी काफी लोग अपनी बात कहने से वंचित रह गये। उन्होंने वहां पर फरियादियों की समस्याओं को सुना। राहुल अपने संसदीय क्षेत्र में जनता दरबार अक्सर लगाते हैं लेकिन 2017 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। इस बार उनके दरबार में काफी भीड़ भी उमड़ी।

राहुल ने दिया सुख-दुख में हर वक्त साथ देने का आश्वासन

जनता दरबार के बाद राहुल गांधी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और सांसद निधि से चयनित सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास करने निकले। उनका आज जगदीशपुर (जाफरगंज मंडी) में जनसभा को ढाई बजे से संबोधित करने का कार्यक्रम है। इसके बाद शाम पांच बजे वापस मुंशीगंज गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। जहां पर शाम 6 बजे से रात 8.30 तक जिले के वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक करेंगे।

राहुल गांधी आज से अमेठी के तीन दिवसीय दौरे पर

राहुल से मिलने को लेकर प्रदर्शन

अमेठी के मुंशीगंज चौराहे पर पार्टी से निष्कासित पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य राजेश पांडेय ने अपने दर्जनों समर्थक के साथ प्रदर्शन किया। यह लोग कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के रायबरेली में प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा को हटाने की मांग कर रहे थे। यह लोग राहुल गांधी से मिलने के लिए मुंशीगंज गेस्ट हाउस की ओर जा रहे थे। इनको पुलिस ने रोका। इनके आसपास भारी पुलिस बल तैनात है।

अमेठी में कांग्रेस की ओवरहॉलिंग करेंगे राहुल गांधी