विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुढ़ानपुर में तीसरे दिन भी दिखा तेंदुआ

By Edited By:
Published: Tue, 12 Apr 2016 12:20 AM (IST)

अमरोहा। नौगावां सादात क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है। तीसरे दिन पालतू कुत्ते

News Article Hero Image

अमरोहा। नौगावां सादात क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत है। तीसरे दिन पालतू कुत्ते पर हमला किया तो ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। ग्रामीण जागकर रात काट रहे हैं, लेकिन वन विभाग की टीम तीसरे दिन भी गांव नहीं पहुंची।

बता दें कि शनिवार सुबह थाना क्षेत्र के गांव बुढ़ानपुर में तेंदुआ ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया था। गांव के किसान बाबूराम सैनी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग को तेंदुआ के बारे में सूचना दे दी थी, लेकिन सूचना के बाद भी टीम नहीं पहुंची थी। रविवार को भी तेंदुआ देखा गया था, जिसे ग्रामीणों ने दौड़ा लिया था। लेकिन रविवार रात में तेंदुआ गांव में पहुंच गया और बाबूराम सैनी की कुतिया पर हमला कर दिया। ग्रामीण पहले से सतर्क थे लिहाजा तेंदुए को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। तेंदुआ भी जंगल में जाकर गायब हो गया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी, लेकिन तीसरे दिन भी वन विभाग की टीम के गांव न पहुंचने पर ग्रामीणों में रोष है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।