विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म

By Edited By:
Updated: Fri, 03 Apr 2015 12:22 AM (IST)

बदायूं : जरीफ नगर के बाद अब बदायूं के सहसवान में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात का मामला प्रकाश में आया

News Article Hero Image

बदायूं : जरीफ नगर के बाद अब बदायूं के सहसवान में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात का मामला प्रकाश में आया है। रिश्तेदारी में जा रही महिला को चार लोगों ने एक मकान में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

जनपद कासगंज के एक गाव में रहने वाली महिला कोतवाली सहसवान क्षेत्र के एक गाव में अपनी रिश्तेदारी में 28 मार्च को गई थी। आरोप है कि इसी दौरान सहसवान के एक मुहल्ला निवासी व्यक्ति ने गाव जाने के लिए देर हो जाने का हवाला देकर उसे अपने पास ही रोक लिया। महिला का आरोप है कि रात्रि करीब नौ बजे चार लोगों ने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। जिसकी शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में की तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब एसपी ग्रामीण के आदेश पर मोनू, गोविंद मिश्रा, वेदप्रकाश, जमुना सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस संबंध में कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित और आरोपी पक्ष के बीच काफी समय से एक-दूसरे पर मुकदमें लिखवाने का सिलसिला चल रहा है। दोनों पक्षों में आपसी रंजिश है। जिसके चलते दोनों पक्ष मुकदमें लिखाते रहते हैं। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, लेकिन मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।