विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अवैध संबंधों के चलते हुई थी अजय की हत्या

By Edited By:
Updated: Fri, 21 Mar 2014 11:13 PM (IST)

News Article Hero Image

बदायूं : पापड़ गांव के मजरा घटमापुर में हुई युवक की हत्या के मामले में मृतक के चाचा ने एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। युवक की हत्या अवैध संबंधो के चलते हुई थी।

बता दें कि दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पापड़ का मजरा घटमापुर निवासी अजय सिंह गोली लगने से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बरेली रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौराना उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस घर चले गए और शव का दाह संस्कार कर दिया। मृतक के चाचा ने बताया कि अजय सिंह घर में था। गांव निवासी ब्रजपाल कश्यप, मंगली कश्यप, नन्हें कश्यप, नरेश कश्यप घर में घुसकर गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने अजय सिंह को गोली मार दी। घटना की पृष्ठभूमि में बताया अजय के ब्रजपाल की पत्‍‌नी से अवैध संबंध थे। जिसके चलते आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। मृतक के चाचा राजीव कुमार सिंह ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा करवाया है।