विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बारिश के लिए तप कर रहे बाबा राजपाल गिरि

By Edited By:
Updated: Mon, 01 Sep 2014 11:57 PM (IST)

News Article Hero Image

बदायूं, सहसवान : रूठे इंद्रदेव को मनाने के लिए लोग हवन, पूजन और तप कर रहे है। इसी क्रम में क्षेत्र के किसानों की पीड़ा को देखते हुए गाव महलौली में पिछले सात दिन से त्रिदंडी स्वामी राजपाल गिरि गवादेवत मंदिर के पास तप कर रहे है। बाबा श्री गिरि का कहना है कि जब तक इंद्रदेव किसानों की फसलों को जल नहीं देते तब तक वह अपना तप जारी रखेंगे। रविवार को बाबा की हालत बि़फी लेकिन ग्रामीणों के समझाने के बाद भी वह तप जारी रखे हुए हैं। इधर सोमवार से दो बालिकाएं भी यहीं इंद्रदेव को मनाने के लिए तप करने बैठ गई हैं।