विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदायूं में कक्षा आठ की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Fri, 19 Aug 2016 08:56 PM (IST)

बदायूं में कक्षा आठ की छात्रा से तीन युवकों ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीन आरोपियों में नामजद एक को गिरफ्तार कर लिया है।

News Article Hero Image

बदायूं (जेएनएन)। खेत पर चारा काटने गई कक्षा आठ की छात्रा से तीन युवकों ने अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीन आरोपियों में नामजद एक को गिरफ्तार कर लिया है।

सामूहिक दुष्कर्म से संबंधितसमाचारों के लिए यहां क्लिक करें।

गुरुवार शाम भाइयों को राखी बांधने के बाद छात्रा गांव के करीब खेत से चारा काटने गई थी। इसी दौरान एक बाइक सवार तीन युवकों को वहीं छोड़कर चला गया। ये तीनों चारा काट रही छात्रा को उठाकर गन्ने के खेत में ले गए और दुष्कर्म किया। देर शाम तक छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजन ग्रामीणों के साथ तलाश में निकले। काफी देर खोजबीन के बाद रात करीब नौ बजे गन्ने के खेत में वह बेहोशी मिली। देर रात होश में आने पर उसने आपबीती सुनाई। परिजन आज सुबह पीडि़ता को लेकर थाने पहुंचे और गांव के ही दिनेश को नामजद करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पीडि़ता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। एसओ इस्लामनगर सीपी सिंह के अनुसार पुलिस ने शाम को नामजद आरोपी को गांव से ही दबोच लिया। उससे साथियों के बारे में पूछताछ के साथ बारीकी से जांच की जा रही है। जो भी सच निकलकर आएगा उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।