विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोहरे का कहर : कई घंटे देरी से पहुंची ट्रेन

By Edited By:
Updated: Thu, 08 Dec 2016 11:52 PM (IST)

खेकड़ा (बागपत): घना कोहरा पड़ने से यातायात व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। जहां ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल

News Article Hero Image

खेकड़ा (बागपत): घना कोहरा पड़ने से यातायात व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। जहां ट्रेनें कई घंटे की देरी से चलीं, वहीं हाईवे पर वाहन दिन में भी लाइटों के सहारे रेंगते हुए नजर आए। यातायात व्यवस्था बिगड़ने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गुरुवार को भी अधिक कोहरा होने से दिल्ली-सहारनपुर वाया शामली रेलमार्ग पर कई ट्रेनें देरी से चलीं। इनमें शामली से दिल्ली जाने वाली 51906, 51914, 54058, 74022, 14546 ट्रेनें एक घंटे से अधिक देरी से पहुंचीं। वहीं दिल्ली से शामली को जाने वाली 54475 पैसेंजर ट्रेन करीब छह घंटे की देरी से पहुंची। कोहरा अधिक होने से हाईवे पर भी संचालन व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई रही। दृश्य क्षमता काफी कम होने के चलते वाहन रेंगते हुए नजर आए। चालकों को ठंड व कोहरे में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। हाईवे पर लंबी यात्रा करने वाले ट्रक चालक गुरमीत, सरदार ¨सह, राम सिंह आदि का कहना था कि दृश्य क्षमता काफी कम होने से हाइवे पर चलना मुश्किल हो रहा है।