विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेसबुक पर वायरल किया ‘दुष्कर्म’ का वीडियो, युवक गिरफ्तार

By Ashish MishraEdited By:
Updated: Wed, 13 Jul 2016 01:36 PM (IST)

बलिया में एक युवक ने अपने ही कस्बे की किशोरी से कथित रूप से रेप के बाद उसका वीडियो ‘फेसबुक’ पर वायरल कर दिया।

News Article Hero Image

बलिया (जेएनएन)। बलिया में एक युवक ने अपने ही कस्बे की किशोरी से कथित रूप से दुष्कर्म के बाद उसका वीडियो ‘फेसबुक’ पर वायरल कर दिया। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी नौशाद और सह अभियुक्त वीरेंद्र भारती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।

उत्तर प्रदेश के समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें

बांसडीह थाना क्षेत्र स्थित एक कस्बे की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के साथ उसके कस्बे के ही रहने वाले स्वजातीय युवक नौशाद ने गत चार मार्च को शादी का झांसा देकर बलिया के एक होटल में कथित रूप से दुष्कर्म किया और इस हरकत का वीडियो बना लिया। उन्होंने बताया कि आरोप है कि इसी वीडियो क्लिप के जरिये नौशाद किशोरी का लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था और पिछले कुछ दिनों से वह किशोरी पर अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था।
लड़की के मुताबिक नौशाद ने तीन दिन पहले उसे एक स्थान पर बुलाया था लेकिन वह नहीं गयी थी। इसके बाद नौशाद ने दुष्कर्म की वीडियो क्लिप सोशल नेटवकिर्ंग साईट ‘फेसबुक’ पर डाल दिया। इस मामले में कल किशोरी के भाई ने नौशाद समेत छह लोगों के खिलाफ बांसडीह कोतवाली में बलात्कार, ब्लैकमेल करने तथा साजिश रचने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।